रेत के अवैध भण्डारण पर खनिज विभाग की कार्यवाही 18 डम्पर रेत जप्त

नीमच।। गत दिवस रेत के एक ट्रेक्टर ड्रायवर द्वारा सड़क पर स्टन्ट करने तथा पत्रकार को चमकाने की शिकायत पर कलेक्टर श्री हिमांशु चन्द्रा द्वारा अवैध रूप से खनिजों का अवैध परिवहन करने तथा शहर में जगह-जगह पर रेत के अवैध भण्डारण एवं व्यापार पर कठोर कार्यवाही के निर्देश खनिज विभाग को दिये गये। निर्देशों के बाद तत्काल ही खनिज विभाग द्वारा कल से आज दिनांक 08.01.2025 तक खनिज रेत, गिटटी एवं खण्डा के 05 ट्रेक्टर जप्त किए गए।

जिला खनिज अधिकारी श्री आरिफ खान एवं सहा. खनि अधिकारी श्री गजेन्द्रसिंह डावर द्वारा आज रेत के अवैध भण्डारण के विरूद्ध शहर में कई स्थानों से बिना लायसेंस के चल रहे अवैध स्टाको पर छापामार कार्यवाही की गई जिसमें पाटीदार आश्रम के पिछे 04 डम्पर, मोना ट्रेडर्स बरूखेडा रोड़ के यहां से 11 डम्पर तथा इन्द्रा नगर मंदिर के पास से 03 डम्पर रेत जप्त की गयी। उक्त समस्त रेत को कलेक्टर कार्यालय प्रांगण में रखा गया है। मौके पर जप्त की गई रेत के संबंध में किसी के भी द्वारा उचित रायल्टी एवं भण्डारण का लायसेंस प्रस्तुत नही किया गया। उक्त रेत के निर्वतन की कार्यवाही खनिज नियमों के अंतर्गत कलेक्टर द्वारा की जावेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |