भिंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई,10 लाख की स्मैक के साथ तस्कर को पकड़ा

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड एसपी डॉ असित यादव के निर्देशन में ऊमरी थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह एवं उनकी पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने स्मैक की तस्करी करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, आरोपी उत्तर प्रदेश की ओर से स्मैक ला रहा था, आरोपी के कब्जे से 103 ग्राम स्मैक जिसकी कीमत करीब 10 लाख 30 हजार रुपए बताई जा रही है।

साथ ही आरोपी से एक मोटर साइकिल एवं एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। ऊमरी थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह राजावत ने बताया कि आरोपी सत्यम मोहनपुरा लहार का रहने वाला है जो बाइक से उत्तर प्रदेश की ओर से स्मैक लेकर आ रहा था।

 तभी मुखबिर की सूचना पर आरोपी को उत्तर प्रदेश बॉर्डर के करीब पांडरी बाबा मंदिर के पास से घेराबंदी कर पकड़ लिया गया, आरोपी के कब्जे से करीब 103 ग्राम स्मैक बरामद की गई है, जिसकी कीमत 10 लाख रुपए से अधिक है, साथ ही एक बाइक और मोबाइल भी बरामद किया गया है, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |