क्राइम ब्रांच के थाने में चोरी, 2 करोड़ की कार का इंजन उड़ा ले गए चोर, अधिकारियों को भनक तक नहीं?

घरों में चोरी और डकैती के मामले आए दिन आते रहते हैं. अगर चोरी चोरों से बचाने वाले रक्षकों के दफ्तर में ही होने लगे तो हैरानी होगी. हालांकि, हैरान कर देने वाली ऐसी घटना इंदौर में हुई है. यहां के थाने में चोरी हो गई. थाना भी साधारण नहीं था, क्राइम ब्रांच का था. चोरों ने थाने में खड़ी 2 करोड़ की कार का इंजर गायब कर दिया. हद तो तब हो गई जब अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी. पुलिस के संरक्षण में खड़ी एक महंगी गाड़ी से चोरों ने इंजन और कई महत्वपूर्ण पार्ट्स उड़ा लिए.

यह घटना शहर की सुरक्षा-व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करती है. क्राइम ब्रांच थाने के पास ही सेंट्रल कोतवाली थाना और दो एसीपी ऑफिस भी हैं, लेकिन फिर भी चोरी की घटना को अंजाम दे दिया गया. जहां गाड़ी खड़ी थी, वहां से इन थानों की दूरी महज 50 मीटर है. चौंकाने वाली बात यह है कि थाने के अंदर 24 घंटे पुलिस बल तैनात होता है, फिर भी इतनी बड़ी चोरी कैसे हो गई.

अन्य थानों में भी हो रही चोरी

यह मामला केवल क्राइम ब्रांच थाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इंदौर के अन्य 35 थानों में भी जब्ती की गाड़ियों से बैटरी, टायर, स्टीयरिंग और हेडलाइट्स जैसी महत्वपूर्ण चीजें चोरी हो रही हैं. इन चोरी की घटनाओं की जानकारी थाना प्रभारी या स्टाफ को नहीं है, या फिर वे इसे नजरअंदाज कर रहे हैं.

नीलामी में देरी: 8 करोड़ के वाहन पड़े हैं थानों में

जिस गाड़ी का इंजन चोरी हुआ है, 2018 में जब्त की गई थी. उस समय उसकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये थी, लेकिन अब उसकी कीमत 50 लाख रुपये से भी कम रह गई है. पुलिस मुख्यालय से कुछ महीने पहले सभी थानों को जब्ती वाहनों की नीलामी के आदेश दिए गए थे. तब पता चला था कि इंदौर के थानों में लगभग 8 करोड़ रुपये के वाहन पड़े हुए हैं. इनमें 90 कारें, 310 बाइक और 400 अन्य वाहन शामिल हैं. कुछ वाहन तो 15 साल से भी ज्यादा समय से थानों में पड़े हुए हैं.

कोर्ट आदेश के बावजूद देरी

नीलामी के लिए भी प्रक्रिया में देरी हो रही है. जब्ती के वाहनों का निपटान कानून के अनुसार छह महीने बाद शुरू किया जाता है, लेकिन इसमें भी लापरवाही हो रही है. कोर्ट से आदेश मिलने के बावजूद, वाहनों का निपटान समय पर नहीं हो पा रहा है.

पुलिस का दावा: जल्द होगा निपटान

इस गंभीर मामले पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब्त वाहनों का निपटान जल्द किया जाएगा, और कानूनी प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी. वे यह भी कहते हैं कि इस साल 7 थानों में 75 प्रतिशत वाहनों की नीलामी कर दी गई है, और बाकी वाहनों का जल्द ही निपटान किया जाएगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |