कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आमजन आगे आएं और अपना विजन दें- विधायक श्री चन्द्रवंशी —– विजन डॉक्यूमेंट 2047 तैयार करने के लिए जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन

शाजापुर
—–
#विकसित_मध्यप्रदेश_2047 के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रदेशभर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, इस तारतम्य में कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने के उद्देश्य से आज कालापीपल के शासकीय महाविद्यालय में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री घनश्याम चन्द्रवंशी, कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, नगरपालिका अध्यक्ष श्री जयप्रकाश अग्रवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरिता भोजराज पंवार, जिला पंचायत सदस्य श्री नवीन शिंदे, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री राकेश पाटीदार, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी, जनपद पंचायत सीईओ श्री डीआरएस राणा सहित किसान, युवा, उद्यमी, व्यवसायी सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

विधायक श्री चन्द्रवंशी ने संबोधित करते हुए कहा कि विकास के लिए मानसिकता में बदलाव की आवश्यकता है। क्षेत्र में युवाओं को स्वयं का रोजगार स्थापित करने एवं रोजगार उत्पन्न करने, कृषि एवं उद्योगों से उत्पादित सामग्रियों के विक्रय के लिए बाजार उपलब्ध कराने, सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आगे आने, प्रकृति के संरक्षण के साथ ही प्रकृति का दौहन, सिंचाई क्षेत्रों में विस्तार, पेस्टिसाइड एवं रासायनिक उर्वरकों के उपयोग को कम करने और जैविक खेती को बढ़ावा देने, रोजगार आधारित शिक्षा प्रदान करने, उद्योगों की स्थापना आदि के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जायेगा।

इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री बाफना ने वर्ष 2047 के लिए तैयार किये जाने वाले विजन डॉक्यूमेंट के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए समावेशी विकास के लिए उपस्थित जनों से सुझाव मांगे। कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में यदि कोई सुधार की आवश्यकता हो, तो इसका भी सुझाव दिया जा सकता है। युवा क्षेत्र के विकास के लिए अपना विजन बताएं, सभी के सुझावों के आधार पर विकसित मध्यप्रदेश@2047 के लिए जिले का विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जायेगा। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन करते हुए अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने उपस्थित प्रतिभागियों से सुझाव प्राप्त किये।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री अग्रवाल, श्री मानसिंह, श्री राजेश परमार, श्री जयप्रकाश पाटीदार, श्री अरूण सोनानिया, श्री पवन पाटीदार, श्री यशवंत सांकला, श्रीमती प्रभा उपाध्याय, श्रीमती अनिता राजपूत, श्रीमती माधुरी सोनटके, श्रीमती सावित्री मीणा, श्री मुकेश गर्ग, श्री सुनिल मेवाड़ा सहित अन्य व्यक्तियों द्वारा विजन डॉक्यूमेंट के‍ लिए अलग-अलग सुझाव दिये गये।

इस अवसर पर अधीक्षण यंत्री विद्युत वितरण कंपनी श्री एसएन वर्मा ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, उद्यानिकी विभाग के श्री सिकंदर ने पीएमएफ़एमई योजना के बारे में विस्तार से बताया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री टैगोर ने सभी को जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाई।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Ghanshyam Singh Chandrawanshi

#विकसित_मध्यप्रदेश_2047
#जनसंवाद
#madhyapradesh
#JansamparkMP
#shajapur
#kalapipal
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |