दतिया में बुआ के घर आई 11वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

तिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में आने वाली बुंदेला कॉलोनी में बुआ के घर आई एक 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, छात्रा ने साड़ी का फंदा बनाया और फांसी लगा ली। घटना के समय घर पर बच्चों के अलावा कोई मौजूद नहीं था, सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर कॉलोनी के रहने वाले संतोष रावत की 16 साल की बेटी अनुष्का बुंदेला कॉलोनी में अपनी बुआ के यहां पर रहती थी और मंगलवार की रात को उसने फांसी लगा ली, बुआ के लड़के ने जब  शव देखा तो तत्काल परिजनों को सूचना दी। अनुष्का ने बेडरूम में पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है, पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है, वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |