फर्जी पुलिस कांस्टेबल ने 14 लोगों को ठगा, प्लॉट दिलाने के नाम पर लिए 34 लाख

पुलिस में भर्ती होने के लिए कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी जब एक युवक परीक्षा में असफल हो गया तो उसने फर्जी पुलिस आरक्षक बनकर भोले-भाले लोगों के साथ ठगी करना शुरू कर दिया. उसने लोगों को विश्वास दिलाने के लिए कि वह पुलिस वाला है शाजापुर के एक फोटो स्टूडियो से पुलिस की तरह दिखने वाला आईडी कार्ड बनवाया. उसके बाद अपने दोस्त जो कि पुलिस मे था उसके हथियारों के साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर डाल दी. पिछले डेढ़ साल में इस नकली पुलिस आरक्षक ने 14 लोगों के साथ लगभग 34 लाख 17 हजार रुपए की ठगी कर डाली. पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर इस धोखाधड़ी का खुलासा किया गया.

पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों थाना राघवी पर धोखाधड़ी की एक शिकायत मिली थी. जिसमें उज्जैन में रहने वाले फरियादी ने जगोटी गांव के रहने वाले विशाल उर्फ लखन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. खुद को पुलिस विभाग का अधिकारी बताकर फर्जी तरीके से प्राधिकरण की कॉलोनी शिवांगी परिसर में प्लॉट दिलवाने के नाम पर 13 लाख 55,000 रुपए की धोखाधड़ी करने की बात कही थी.

पुलिस ने इस मामले में विशाल को उज्जैन के रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था. पूछताछ में पता चला कि वह लगभग 14 लोगों को इस नकली वर्दी की आड़ में धोखाधड़ी को अंजाम दे चुका है. इसके बाद आरोपी के विरूद्ध थाना राघवी पर प्रकरण दर्ज किया गया.

पुलिस की वर्दी और नकली आईडी

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने 14 लोगों के साथ धोखाधड़ी कबूल की. इसके साथ ही उसके पास से आधार कार्ड, एसबीआई का एटीएम कार्ड, पेन कार्ड, कर्नाटक बैंक एटीएम कार्ड, वीवो कम्पनी का एक मोबाईल और मप्र पुलिस की वर्दी में फोटो युक्त मप्र पुलिस का मोनो वाला आईडीकार्ड, नगदी 25,000 रुपये जप्त किए गए हैं. पुलिस विशाल के द्वारा बनाए गए फर्जी इंस्टाग्राम आईडी की जांच करने में भी जुटी हुई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |