सफारी का ले रहे थे मजा, रास्ते को ब्लॉक कर बाघ और उसके बच्चों का लेने लगे फोटो; वनकर्मियों पर होग गई बड़ी कार्रवाई?

महाराष्ट्र के नागपुर में उमरेड-पावनी-करहंडला अभयारण्य में पर्यटकों ने एक बाघिन और उसके 5 शावकों का रास्ता रोक दिया था. बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए 4 जिप्सी चालकों व 4 गाइड को 3 महीने के लिए निलंबित कर दिया है. इसके अलावा वन विभाग के ड्राइवरों पर 25,000 रुपये और गाइडों पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया.

हाईकोर्ट ने सोमवार को स्वत: संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका दायर करने का आदेश दिया और राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक को दो दिन के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक पर्यटक वाहनों 31 दिसंबर को ‘F2’ नाम की बाघिन और उसके पांच शावकों को काफी देर तक घेरे रखा और उसकी फोटो ले रहे थे.

इंटरनल जांच करने में जुटा है विभाग

घटना उमरेड-पवानी-करहंडला अभयारण्य के कुछ वन क्षेत्र में गोथनगांव सफारी रूट पर हुई. अखबारों में छपी खबर के आधार पर बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच के प्रशासनिक जज नितिन सांबरे ने खुद जनहित याचिका दायर करने का आदेश दिया. इसके साथ ही कोर्ट ने राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक को इस संबंध में बुधवार तक अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है. मामले में नागपुर फारेस्ट विभाग भी एक इंटरनल जांच करने में जुटा है.

बाघिन कर सकती थी हमला

वहीं बड़ी बात ये की अगर अपने शावकों को बचाने के चक्कर में बाघिन पर्यटकों पर हमला कर देती तो कई लोगो की जान खतरे में पड़ सकती थी. हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं, लेकिन अभी भी ये मामला बड़ा है. वन विभाग के नियम का उल्लंघन करता है तो उसके ऊपर सख्त कार्रवाई का प्रोविजन भी किया गया है. बाघ से कोई भी वाहन 30 मीटर की दूरी पर होना चाहिए. इसके अलावा बाघ के आगे और पीछे दोनों ओर से गाड़ियां खड़ी करना गलत है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |