भूकंप से तिब्बत में तबाही, 53 लोगों की मौत-62 घायल, नेपाल हिला, भारत में भी असर

तिब्बत और नेपाल में मंगलवार का सूरज भूकंप के झटकों के साथ निकला. भारत और बांग्लादेश के कई हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिनका केंद्र तिब्बत था, जहां 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया. चीन के बयान में बताया गया कि नेपाल सीमा के पास तिब्बत क्षेत्र में आए शक्तिशाली भूकंप में अब तक 53 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 62 लोग घायल हैं.

तिब्बत में भूकंप शिगाजे शहर में आया. शिगाजे शहर के डिंगरी काउंटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि, चीन ने भूकंप की तीव्रता 6.8 दर्ज की. भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया. यूएसजीएस रिपोर्ट के अनुसार, सुबह सात बजे के आसपास एक घंटे के भीतर कम से कम छह बार चार से पांच तीव्रता वाले भूकंप के झटके दर्ज किए गए.

भूकंप सुबह करीब 6:52 बजे आया. नेपाल के काठमांडू, धाडिंग, सिंधुपालचौक, कावरे, मकवानपुर और कई अन्य जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. वहीं उत्तर भारत के भी कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, हालांकि भारत से अभी किसी हताहत की खबर नहीं है.

यह भूकंप इतना शक्तिशाली था कि नेपाल के लोग घबरा गए. इसने 2015 में आए भीषण भूकंप की याद ताजा कर दी, जिसमें 9000 लोग मारे गए थे.

कैसे आते हैं भूकंप?

इन दिनों दिल्ली NCR में भूकंप लगातार आ रहे हैं. हमारी पृथ्वी सात टेक्टोनिक प्लेटों से बनी है. ये प्लेटें लगातार अपनी जगह पर घूमती रहती हैं. कभी-कभी इनके बीच टकराव या घर्षण होता है. जिसके कारण हमें भूकंप का अनुभव होता है. भूकंप की तीव्रता से बड़े विनाश का खतरा बना रहता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मुजफ्फरपुर में लूटपाट के विरोध पर बेखौफ बदमाशों ने दूध कारोबारी को मारी गोली, सोने की चेन और अंगूठियां लूटकर हुए फरार     |     हाथरस के सिकंदराराऊ में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस और टेंपो की जोरदार भिड़ंत में चार लोगों की मौत, कई घायल     |     श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आयोजित हुई बड़े स्तर की ‘मॉक ड्रिल’, इमारत ढहने की स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित निकालने का किया गया अभ्यास     |     दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे पर हुई अजीब घटना: 55 लाख रुपये के जेवरात से भरा बैग अदला-बदली के बाद उत्तराखंड से हुआ बरामद     |     मथुरा में अनोखी घुड़चढ़ी का अनूठा नजारा: जीजा ने अपने दो सालों को पहनाई 500-500 के नोटों से बनी एक-एक करोड़ की विशाल माला     |     दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह, एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने किया भव्य स्वागत     |     उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 144 डीएसपी और एसीपी के हुए तबादले, कई कमिश्नरेट व जिलों की बदली कमान     |     सोना न खरीदने की पीएम मोदी की अपील पर सियासत तेज: बीजेपी ने कांग्रेस से की माफी की मांग, कहा- प्रधानमंत्री की सलाह से बचे व्यापारियों के करोड़ों रुपये     |     रूस-यूक्रेन युद्ध की आंच अब पोलैंड तक पहुंची: रूसी मिसाइलों और ड्रोन के गिरने से बढ़ी NATO में हलचल, क्या छिड़ेगा सीधा युद्ध?     |     वैशाली में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा नीतीश सेतु के लोकार्पण के तुरंत बाद हंगामा, राजद समर्थकों पर एनडीए के बैनर-पोस्टर और झंडे फाड़ने का आरोप     |