पर्दाफाश… युजवेंद्र चहल की हालत देख धवन ने धनश्री से किया ये सवाल, उस दिन हुआ क्या था?

दिसंबर 2020 में युजवेंद्र चहल और धनश्री शादी के बंधन में बंधे थे और ठीक 4 साल बाद अब उनके अलग होने की खबरें हैं. सवाल है क्यों? आखिर जिन्होंने पहली मुलाकात के बाद शादी करने के फैसले तक पहुंचने में देर नहीं की, उनके बीच अचानक ऐसा क्या हुआ कि रिश्ते में दरार ही पड़ गई? और, क्या ये दरार इतनी बड़ी है कि एक-दूसरे से अलग होने के सिवा अब दोनों के बीच कोई चारा नहीं बचा? ये वो सवाल हैं जिनका जवाब अभी तो मिलता नहीं दिख रहा है. लेकिन, इस बीच शिखर धवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है, जिसमें वो चहल के बारे में कुछ बताते और धनश्री से सवाल करते दिख रहे हैं.

वायरल वीडियो में चहल के सच का पर्दाफाश!

शिखर धवन का वायरल हो रहा ये वीडियो थोड़ा पुराना है. ये उन दिनों की बात है जब युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के रिश्ते आज की तरह नहीं थे. बल्कि, तब उनके बीच प्यार ही प्यार था. दोनों हर दौरे, हर मैच, हर जगह पर साथ-साथ देखे जाते थे. वायरल वीडियो में धवन युजवेंद्र चहल के सच का पर्दाफाश कर रहे हैं.

चहल की हालत पर धवन का धनश्री से सवाल

जो वीडियो सामने आया है वो एयरपोर्ट का है, जिसमें चहल एक साथ कई सारे सामान खुद ही ले जाते दिख रहे हैं. चहल की उस हालत को देखकर धवन उन्हें कुली कहते भी दिख रहे हैं. वो कहते हैं कि एक इंसान कितना सामना ढोएगा. वीडियो में चहल के ठीक पीछे धनश्री सिर्फ एक बैग लेकर आते दिख रही हैं. धवन झट से कमरे को धनश्री पर फोकस करते हैं और उनसे पूछते हैं कि ऐसा क्यों है? जवाब में धनश्री कहती हैं कि उनके पैरों में तकलीफ है. धवन जब आगे उनसे कहते हैं कि हमारी नन्ही सी जान यानी चहल का कुछ ख्याल रखो. तो धनश्री उन्हें जवाब देती हैं कि नन्ही सी जान को थोड़ा स्ट्रॉन्ग होने दो.

वैसे युजवेंद्र चहल और शिखर धवन की कहानी में ज्यादा फर्क नहीं है. शिखर धवन का भी अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है. और, अब युजवेंद्र चहल भी उसी मोड़ पर आ खड़े हुए हैं. बस देखना ये है कि उन्हें लेकर चल ही खबरों पर फुल स्टॉप तक लगता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |