चेहरे पर आप भी सीधे नींबू लगा लेते हैं? जान लें क्या होते हैं नुकसान

चेहरे को चमकदार और दाग-धब्बों रहित बनाने के लिए कई तरह की रेमेडीज, DIY हैक्स से लेकर महंगे प्रोडक्ट, फेशियल और कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट्स तक लिए जाते हैं, लेकिन हर एक चीज त्वचा पर अप्लाई करने से पहले पूरी जानकारी होना जरूरी होता है. आज बात कर लेते हैं नींबू की जो त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है. नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए ये त्वचा से दाग-धब्बे हटाने के लिए एक पावरफुल इनग्रेडिएंट है, लेकिन इसे लगाते वक्त बेहद सावधानी बरतने की जरूरत होती है. नींबू को कभी भी सीधे त्वचा पर नहीं लगाना चाहिए. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो जान लें कि इससे क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं.

नींबू विटामिन से भरपूर तो होता ही है, इसके अलावा यह नेचुरल ब्लीचिंग का काम करता है और इसलिए स्किन से जुड़ी की प्रॉब्लम से निजात दिला सकता है, हालांकि इसकी एसिडिक प्रॉप्रटीज की वजह से त्वचा पर सीधे लगाने से कुछ साइड इफेक्ट हो सकते हैं तो चलिए जान लेते हैं कि आखिर क्यों त्वचा पर डायरेक्ट नींबू अप्लाई नहीं करना चाहिए.

इचिंग, जलन और लालिमा हो सकती है

चेहरे पर सीधे नींबू लगाने से त्वचा पर रेशैज हो सकते हैं, जिससे स्किन पर इचिंग महसूस होना, जलन, लालिमा दिखाई देना जैसी परेशानिया होती हैं, इसलिए इसे कुछ इनग्रेडिएंट्स जैसे बेसन, मुल्तानी मिट्टी, ग्लिसरीन, नारियल तेल, एलोवेरा जेल आदि के साथ मिलाकर भी अप्लाई करना चाहिए.

ये लोग तो ज्यादा रखें ध्यान

जिन लोगों की स्किन सेंसेटिव है, उन्हें तो खासतौर पर नींबू को त्वचा पर सीधे लगाने से बचना चाहिए, नहीं तो त्वचा पर सूजन, लालिमा के साथ ही दाने भी हो सकते हैं. इन लक्षणों को हल्के में लिया जाए तो दिक्कत और भी बढ़ जाती है.

सनबर्न का जोखिम बढ़ता है

जब आप नींबू को त्वचा पर सीधे अप्लाई करते हैं तो इससे स्किन काफी संवेदनशील हो जाती है और इस वजह से जब आप धूप के संपर्क में आते हैं तो सनबर्न हो सकता है और आपको हाइपरपिग्मेंटेशन हो सकती है, इसलिए त्वचा पर सीधे नींबू नहीं रगड़ना चाहिए.

स्किन का पीएच लेवल होता है खराब

नींबू काफी अम्लीय होता है और इस वजह से जब आप इसे त्वचा पर सीधे अप्लाई करते हैं तो पीएच बैलेंस बिगड़ जाता है. इस वजह से हर चीज से आपकी स्किन प्रॉब्लम जल्दी ट्रिगर होने लगती हैं. त्वचा का लचीलापन कम हो सकता है, जिससे कम एज में झुर्रियां हो सकती हैं. मुंहासे की समस्या बढ़ने के साथ ही त्वचा पर कालापन नजर आ सकता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |