गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के आयोजन की तैयारी के लिए बैठक सम्पन्न

शाजापुर, 06 जनवरी 2025/ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025 के आयोजन की तैयारी के लिए कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर सुश्री बाफना ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह में निकाली जाने वाली झांकियों को महत्वपूर्ण योजनाओं की नई थीम पर तैयार करने के निर्देश दिए। नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के संबंध में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पात्र व्यक्ति से ही ध्वजारोहण कराए। सरपंच की अनुपस्थिति में ग्राम पंचायत सचिव ध्वजारोहण करें। गणतंत्र दिवस पर छात्रावासों में विशेष मध्यान्ह भोजन के दौरान क्षेत्रीय तहसीलदार या नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलदर ने गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रमों के आयोजन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के दायित्वों से अवगत कराया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, कमाण्डेंट होमगार्ड श्री विक्रम मालवीय, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |