मृतकों के नाम एम राशन पोर्टल से विलोपित करें- कलेक्टर सुश्री बाफना ने समयसीमा पत्रो की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

शाजापुर, 06 जनवरी 2025/ सार्वजनिक वितरण प्रणाली से खाद्यान्न प्राप्त करने वाले परिवारों के मृतकों के नाम एम राशन पोर्टल से विलोपित करने के निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में जनपद पंचायतों के मुख्यकार्यपालन अधिकारियों एवं नगरीय निकायों के सीएमओ को दिए।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों से जारी हुए मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर मृतकों के नाम एम राशन पोर्टल से हटाए। बैठक में कलेक्टर ने 11 दिसम्बर से 26 जनवरी 2025 तक चलने वाले मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत लगाए जा रहे शिविरों में जिला अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गो को आयुष्मान कार्ड बनाने की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को बनाए गए आयुष्मान कार्ड धारियों की सूची उपलब्ध कराए। जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ग्राम पंचायतों के सचिवों से शेष बचे पात्र बुजुर्गो के आयुष्मान कार्ड बनवाए। साथ ही आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा भी करें। जल निगम के अधिकारी को कलेक्टर ने निर्देश दिए कि लाईन बिछाने के लिए सड़को को खोदने के पूर्व संबंधित विभाग से स्वीकृति प्राप्त करें और विभाग के प्रतिनिधि की मौजूदगी में ही सड़क खोदे। जहां-जहां सड़क की खुदाई हो चुकी है वहां मरम्मत का कार्य तत्काल पूर्ण करें। कलेक्‍टर ने जनपद पंचायत मो.बड़ोदिया में हुए मियावाकी सघन वन के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि अन्य जनपद पंचायते इस कार्य को देखे तथा स्व-सहायता समूहों की एक्सपोजर विजिट कराए। उल्लेखनीय है कि मियावाकी योजना के तहत यहां लगाए गए सघन वन में तीन फूट के पौधों ने लगभग 10 फूट की ऊंचाई प्राप्त कर ली है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेल्पलाईन के तहत प्राप्त शिकायतों में से जिला स्तर पर समाधान के लिए चयनित की गई शिकायतों के निराकरण की कलेक्टर ने समीक्षा की। इसी तरह खेत तालाब, निजी खेतों में फलोद्यान एवं तालाब निर्माण की प्रगति, प्रधानमंत्री आवास शहरी एवं ग्रामीण, ग्राम पंचायतों में संपत्ति कर, जलकर, स्वच्छता कर की वसूली, मिशन अंकुर के क्रियान्वयन में लापरवाही करने वाले जन शिक्षकों एवं शिक्षकों पर कार्यवाई, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित की बकाया वसूली तथा समय सीमा में निराकरण के लिए विभिन्न विभागों को दिए गए पत्रों की समीक्षा भी कलेक्टर ने की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कालापीपल के संभावित भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए तैयारी करने के निर्देश

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 12 जनवरी 2025 को कालापीपल के संभावित भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए तैयारी करने के निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव भ्रमण के दौरान जनसुनवाई, निर्माण कार्य का निरीक्षण एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा भी करेंगे।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले, डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलदर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |