
मक्सी शहजाद खान)
नए साल में टी भीम सिंह पटेल का नगर में पुलिस से आम जनों के प्रति सीधा संपर्क हो इसके लिए नवाचार किया गया है उन्होंने नगर में करीब 25 स्थान पर फ्लेक्स लगाए हैं जिनमें पुलिस थाना और पुलिस अधिकारियों के नंबर लिखे है । जिससे जनता या फरियादी कोई भी व्यक्ति किसी भी मामले में पुलिस से सीधा संपर्क कर सकता है । इसमे टीआई,पुलिस थाना मक्सी ओर सूचना संकलन के नम्बर का उल्लेख किया गया है। ओर इसी फ्लेक्स में यातायात के नियमों का पालन,हेलमेट लगाए, शराब पीकर वाहन न चलाएं, कार कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाए, मगर में शांति और सौहार्द ओर भाईचारे के साथ रहे, नगर की समृद्धि और विकास के लिए मिलजुल कर प्रयास करें, इन बातों का उल्लेख भी फ्लेक्स में किया गया है

मक्सी टी आई भीम सिंह पटेल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत और निर्देशन में आम लोगों का पुलिस से सीधा संवाद हो जनता सीधी पुलिस से जुड़ सके।
कोई भी विवाद, अपराध या अन्य कोई घटना हो तो आम जन , छात्र छात्राएं महिलाएं मदद के लिए सीधा पुलिस को फोन लगा सके, इसके लिये हमने यह प्रयास किया है, पूर्व में भी फ्लेक्स लगाए थे,
टीआई पटेल के इस प्रयास का नागरिको ने स्वागत किया है। और प्रसंसा की है और कहा कि ये अभिनव पहल है । इससे जनता को मदद मिलेगी

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :