TV सीरियल देख तांत्रिक का ‘मौत का खेल’, गंगाजल में साइनाइड मिलाकर दो मारा; तीसरे की हत्या की थी तैयारी; कैसे खुली पोल?

छत्तीसगढ़ से हत्या का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक तांत्रिक नोटों की बारिश कराने का झांसा देकर पहले लोगों से मोटी रकम ऐंठता था और बाद में गंगा जल में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया करता था. इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा आश्चर्यचकित करने वाली बात यह है कि जिन भी लोगों की आरोपी हत्या करता था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक आता था. आईये जानते है कैसे हुआ इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा.

दुर्ग के धनोरा में रहने वाला सुखवंत साहू अपने आप को तांत्रिक बता कर लोगों की समस्या दूर करने के बहाने उनसे मोटी रकम की मांग करता था. पैसा जब हाथ में मिल जाए तो पूजा-पाठ करके प्रसाद के तौर पर साइनाइड मिला हुआ गंगाजल पिला देता था. जिसके बाद पूजा कराने वाले की तत्काल मौत हो जाती थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण हार्ट अटैक निकलता था. पुलिस भी सामान्य मौत मान कर फाइल बंद कर देती थी.

सावधान इंडिया से सिखा हत्या का तरीका

तांत्रिक ने ये सब सावधान इंडिया सीरियल में देख कर साइनाइड वाला उपयोग करना सीखा था. आरोपी इस काम को अकेले अंजाम नहीं दिया करता था. हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी अपने दोस्त वीरेंद्र देवांगन को साथ रखता था. नया रायपुर के रहने वाले हंसराम साहू ने तांत्रिक के झांसे में आकर नोटो की बारिश कराने के लिये उसे डेढ़ लाख रुपए दे कर घर में पूजा कराने बुलाया था.

गंगाजल में साइनाइड मिलाकर की हत्या

आरोपी तांत्रिक साथी वीरेंद्र के साथ हंसराज के घर पहुंचा. पूजा पाठ कराने के बाद तांत्रिक ने हंसराज को साइनाइड मिला हुआ गंगा जल प्रसाद के तौर पर पिला दिया. जिसके बाद 60 वर्षीय हंसराज की मौके पर ही मौत हो गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक की बात सामने आई. दूसरी मौत अभनपुर गांव के निवासी नरेंद्र साहू की भी इसी तरह हुई. पूजा-पाठ कराने और नोटों के बारिश के चक्कर में डेढ़ लाख गवा चुके नरेंद्र जब पैसे की मांग करने लगे तो तांत्रिक ने उनके गांव जाकर खेत में पूजा कराई और फिर गंगाजल में साइनाइड मिलाकर उसे पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

कैसे हुआ हत्या का खुलासा?

आरोपी गंगाजल में साइनाइड मिलाकर लोगों की हत्या कर ही रहे थे कि अचानक एक दिन तांत्रिक और उसके साथी वीरेंद्र देवांगन के बीच पैसे के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद आरोपी ने अपने साथी वीरेंद्र को मौत के घात उतार दिया, लेकिन इस बार उसने हत्या के साइनाइड का इस्तेमाल नहीं किया था. तांत्रिक ने इस बार हत्या सिर कुचलकर की थी. पुलिस ने जब इस मामले की जांच तो आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया.

इसके बाद पुलिस ने जब तांत्रिक से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने जुर्म के बारे में उगल दिया. तांत्रिक ने पुलिस को हत्या करने के तरीके और पुलिस से बचने की चाल की जानकारी दी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |