राजस्थान: कश्मीर से आई भतीजे की शहादत की खबर, सुनते ही छत से गिरे चाचा, दो अर्थियां देख रो पड़ा गांव

राजस्थान के अलवर जिले से एक हैरान करने वाली खबर आई है. यहां रहने वाले एक फौजी कश्मीर में शहीद हो गए. खबर आई तो उनके गांव में लोग उनकी शहादत पर नारेबाजी करने लगे. शहीद के चाचा भी अपने मकान की तीसरी मंजिल पर खड़े होकर नारेबाजी कर रहे थे. अचानक से उनका बैलेंस खराब हो गया और वह नीचे गिर पड़े. इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया. मामला अलवर के बहरोड से सटे रिवाली गांव का है.

जानकारी के मुताबिक शनिवार को कश्मीर में सेना के मूवमेंट के दौरान हादसा हो गया था. यह हादसा सेना का ट्रक खाई में गिरने की वजह से हुआ. इस हादसे में अलवर के रहने वाले जवान नितेश यादव की मौत हो गई. यह खबर उनके गांव पहुंची तो परिवार में शोक की लहर दौड़ गई. इसी के साथ लोग यहां नितेश यादव अमर रहे के नारे लगाने लगे. फौजी के घर के बाहर लोग नारे लगा ही रहे थे कि घर की तीसरी मंजिल पर मौजूद उनके चाचा अजीत यादव भी वहीं से हाथ उठा-उठाकर जयकारे लगाने लगे.

एक ही घर में दो मौतों से पसरा मातम

इस दौरान अचानक से उनका पैर फिसल गया और नीचे गिर पड़े. आनन फानन में उन्हें बहरोड सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस प्रकार एक ही घर में हुई दो-दो मौतों से पूरे गांव में मातम पसर गया. रिवाली सरपंच राजकुमार के मुताबिक शनिवार को ही नितेश यादव शहीद हुए और रविवार को यह खबर परिवार को मिली थी. उनकी शहादत पर लोग नारेबाजी कर ही रहे थे कि यह दूसरा हादसा हो गया.

सीआरपीएफ में तैनात थे नितेश यादव

उन्होंने बताया कि नितेश सीआरपीएफ में तैनात थे और एक हफ्ते पहले छुट्टी काटकर ड्यूटी पर वापस लौटे थे. उन्होंने बताया कि इन दोनों घटनाओं को सुनकर पूरे गांव में किसी के घर चूल्हा नहीं जला है. उन्होंने बताया कि अजीत यादव का शव भी पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है और नितेश का शव गांव आने के बाद दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया जाएगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |