ट्रैक्टर चोरी मामले में मक्सी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

शाजापुर।। मक्सी टीआई भीम सिंह पटेल ने प्रेसवार्ता में बताया कि थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दुहानी से दिनांक 22 / 23 दिसम्बर 2024 की मध्य रात्रि में फरियादी शंकर सिहं पिता रुपसिहं राजपुत उम्र 47 साल निवासी ग्राम दुहानी का महिन्द्रा ट्रेक्टर क्रमांक MP 42 AC 2344 जिसकी कीमत 05 लाख 90 हजार रुपयें का कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया, था। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मक्सी पर अज्ञात आरोपीयो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 425/2024 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया । पुलिस के द्वारा लगातार इस मामले में छानबीन की गई अपने मुखबिर को सक्रिय किया गया और अंततः पुलिस को सफलता मिली पुलिस ने आरोपीत 1. रवि उर्फ रविश गुर्जर पिता गणपत गुर्जर उम्र 25 साल 2. राजेश गुर्जर पिता छितु गुर्जर उम्र 23 साल निवासी गण छापरी बडोदिया थाना सुन्दरसी जिला शाजापुर को गिरफ्तार किया व आरोपीयों के कब्जे सें प्रकरण में चोरी गया मश्रुका वाहन महिन्द्रा ट्रेक्टर क्रमांक MP 42 AC 2344 किमती 05 लाख 90 हजार रुपयें का बरामद किया गया । टीआई पटेल ने कहा कि उक्त दोनो आरोपीयों से थाना मक्सी के अन्य चोरी गये वाहनों,मोटर पंप आदि संपत्ति संबंधी अपराधो के संबंध में पूछताछ जारी है तथा जिलें के अन्य सभी थानों को सूचना भी दी गई, कि यदि उक्त दोनो आरोपी आपके थाने के किसी अपराध में फरार हो तो थाना मक्सी से संपर्क करें ।
उक्त कार्यवाही में शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत एडिशनल एसपी टी एस बघेल एसडीओपी गोपाल सिंह चौहान के नेतृत्व निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक भीमसिंह पटेल ,निरीक्षक दीपेश व्यास, ASI प्रदीपसिंह तोमर , HC 227 हिरदेश दांगी, HC 656 राहुल पटेल, HC 167 निलेश जामलिया, आरक्षक 221 चन्द्रशेखर जाट, आरक्षक 62 अरूण सितपरा, आरक्षक 154 दीपक यादव, आरक्षक 570 राहुल जाट, आरक्षक 220 कुमेरसिंह, आर.395 नवीन यादव की सराहनीय भुमिका रही ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |