कानपुर: 6 महीने तक बालिग होने का किया इंतजार, फिर प्रेमी के घर पहुंच गई युवती; पुलिस ने थाने में कराई शादी

प्यार के आगे लोग कानून को भी नहीं मानते और अपनी मनमर्जी कर लेते है. प्रेम प्रसंग और शादी के मामले में तो कई बार देखा गया है कि नाबालिग लड़के-लड़कियां भी शादी कर लेते हैं. जबकि ऐसा करना कानूनन अपराध है. लेकिन कानपुर की एक युवती को जब प्रेमी के घरवालों ने कहा कि तुम नाबालिग हो तुम्हारी शादी नहीं हो सकती, तो युवती ने अपने बालिग होने का इंतजार किया और बालिग होते ही शादी के लिए प्रेमी के घर पहुंच गई.

कानपुर के बरईगढ गांव की रहने वाली बबली का प्रेम संबंध रातेपुर के महेश से चल रहा था और दोनों अक्सर मिलते रहते थे. 6 महीने पहले दोनों के घरवालों को प्रेम संबंध के बारे में पता चल गया और लड़की के परिजनों ने थाने में शिकायत कर दी. थाने में दोनों पक्षों को समझाया गया और लड़की को यह बताया गया कि वो अभी नाबालिग है और उसके बालिग होने में छह महीने बाकी है. अगर उसने अभी शादी की जिद की तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही हो जाएगी.

लड़की की जिद के आगे झुका परिवार

यह सुनकर लड़की मान गई और उसने छह महीने तक अपने बालिग होने का इंतजार किया. 31 दिसंबर को लड़की बालिग हो गई और उसके दो दिन बाद वो अपने प्रेमी महेश के घर जा धमकी और शादी का प्रस्ताव रखा. लड़की की बात सुनकर लड़के के परिजन भड़क गए और विवाद होने लगा. तब उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने आ गई. थाने में लाकर दोनों पक्षों को समझाया गया तो दोनों के घर वाले शादी को राजी हो गए.

पुलिस ने थाने में कराई शादी

इसके बाद पुलिस वाले शादी के साक्षी बने और थाने के मंदिर में ही दोनों की शादी कर दी गई. इसके बाद हंसी खुशी नवविवाहित जोड़े को विदा किया गया. जब समझौते की बात चल रही थी तो लड़के के घरवालों ने कुछ दिनों बाद शादी का प्रस्ताव दिया, लेकिन उसके लिए लड़की राजी नहीं हुई. उसने कहा कि मैने बालिग होने का इतना इंतजार किया है. मुझे अभी ही शादी करनी है. उसके बाद सभी शादी को मान गए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Ranchi Mela Accident: रांची में भीषण सड़क हादसा, मेले में घुसी तेज रफ्तार कार; 2 की मौत, 12 घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     Sambhal Namaz Controversy: नमाजियों की संख्या पर रोक बर्दाश्त नहीं, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने संभल प्रशासन को लताड़ा; कहा- ‘कानून का राज लागू करना आपका काम’     |     Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के आसार, यूपी-हरियाणा समेत इन 10 राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट; जानें ताजा अपडेट     |     Aurangabad News: औरंगाबाद में बड़ा हादसा, शादी समारोह में छत गिरने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     मधेपुरा में ‘घर’ के अंदर चल रही थी पिस्टल बनाने की फैक्ट्री! छापेमारी में पुलिस के उड़े होश; भारी मात्रा में अधबने हथियार और मशीनें बरामद     |     बिलासपुर में सनसनी: बकरियां चराने गए चरवाहे की बेरहमी से हत्या, खेत में खून से लथपथ मिली लाश; इलाके में फैला खौफ     |     भाड़ में जाए सिलेंडर! इस गांव ने LPG की किल्लत के बीच ढूंढ लिया ‘देसी जुगाड़’; गोबर गैस से जल रहे चूल्हे, महीने भर की बचत जान रह जाएंगे दंग     |     अयोध्या राम मंदिर में बदल गए दर्शन के नियम! चैत्र नवरात्रि पर आरती के समय में बदलाव; मंदिर में इन चीजों के प्रवेश पर लगी पूरी रोक     |     Uri Encounter: जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सीमा पार से घुस रहे आतंकी को मारा गिराया; सर्च ऑपरेशन जारी     |     आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |