जलगांव हिंसा: मंत्री जी की गाड़ी का बजा हॉर्न और भड़क गए लोग, हुई गाली-गलौच… शिवसैनिकों ने चढ़ा दी गाड़ी, आगजनी के बाद इलाके में कर्फ्यू

महाराष्ट्र के जलगांव में दो गुटों के बीच पथराव और आगजनी का मामला सामने आया है. यहां शिवसेना मंत्री गुलाबराव पाटिल के परिवार को ले जा रहे वाहन द्वारा हॉर्न बजाने को लेकर दो गुटों के बीच तनाव बढ़ गया. शुरूआती जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के जलगांव जिले के पलाधी गांव में मंगलवार रात पथराव और आगजनी की घटना हुई. दोनों गुटों के बीच विवाद तब पनपा जब मंत्री गुलाबराव पाटिल के परिवार को ले जा रहे गाड़ी ड्राइवर ने हॉर्न बजाया, जिससे लोग नाराज हो गए.

हॉर्न बजाने पर गांववाले और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हो गई. इसी दौरान बवाल बढ़ गया और गुस्साई भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया. कुछ ही डेट में हालात बेकाबू हो गए. दुकानों और वाहनों में आग लगा दी गई और जमकर गोलीबारी हुई. हिंसा की जानकारी मिलते ही जलगांव के विभिन्न इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस ने करीब 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि गांव में शाम 6 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है.

हॉर्न बजाने से भड़के ग्रामीण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए साल के एक दिन पहले 31 दिसंबर की रात जलगांव जिले के पलाधी गांव में हिंसा भड़क गई. यहां शिवसेना मंत्री गुलाबराव पाटिल का परिवार अपनी गाड़ी से जा रहा था. गाड़ी चालक ने हॉर्न बजाया, जिससे गांव के लोग भड़क गए. इस बीच उनकी कार चालक से विवाद हुआ. नौबत गाली-गलौच तक पहुंच गई. घटना की जानकरी गांव में फैल गई. इतने में गुस्से में कुछ शिवसैनिकों ने ग्रामीणों पर गाड़ी चढ़ा दी. इसके बाद गांववाले भड़क गए.

गांव में हुआ पथराव, फायरिंग और तोड़फोड़

गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव कर दिया. दोनों गुट आमने-सामने आ गए. गांव में फायरिंग और आगजनी हो गई. कई दुकानों में आग लगा दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. आग की जानकारी पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई. दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया. इस दौरान उपद्रवियों के कई दुकानों को जला डाला और तोड़फोड़ की. जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तब तक सभी जली हुई गाड़ियां और दुकान जलकर खाक हो गईं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |