भोजपुर, सलकनपुर या कुबेरेश्वर धाम… भोपाल में इन मंदिरों में जाकर करें नए साल की आध्यात्मिक शुरुआत

नए साल का जश्न मनाने अगर आप जा रहे हैं और आप भोपाल में हैं तो ये खबर सिर्फ आपके लिए ही है. जी हां, भोपाल में कई ऐसे स्पॉट्स हैं जहां पर जाकर आप अपने नए साल की शुरुआत आध्यात्मिक तरीके से कर सकते हैं. भोपाल के आस-पास कई ऐसे दिव्य स्थान हैं जहां पर पहली तारीख को भक्तों का तांता लगता है और अपने ईष्ट के दर्शन के बाद ही नए साल की शुरुआत होती है.

भोपाल से करीब एक घंटे की ड्राइव में आपको ऐसे कई स्थान मिल जाएंगे. जैसे कि सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम, चिंतामन गणेश मंदिर, भोजपुर में विशाल शिवलिंग के दर्शन, सलकनपुर में माता मंदिर उस लिस्ट में शामिल हैं. यहां देखें पूरी लिस्ट और डिटेल्स…

कुबेश्वर धाम

कुबेश्वर धाम सीहोर जिले में स्थित एक प्रसिद्ध शिव मंदिर है, जो भगवान शिव के भक्तों के बीच अत्यधिक प्रसिद्ध है. यहां भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है. यह स्थान भोपाल से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. पंडित प्रदीप मिश्रा, जो एक प्रसिद्ध कथा वाचक और शिव भक्त हैं, कुबेरेश्वर धाम के माध्यम से भगवान शिव की महिमा का प्रचार करते हैं.

चिंतामन गणेश मंदिर

सीहोर स्थित चिंतामन गणेश मंदिर भारत के प्रमुख मंदिरों में से एक है. यहां यह मान्यता है कि कोई भी भक्त यहां से खाली हाथ नहीं लौटता. यहां के गणेश जी की मूर्ति को जल्दी भक्तों की प्रार्थनाएं सुनने वाली और उनकी चिंता दूर करने वाली माना जाता है. यह मूर्ति भारत के चार स्वयंभू गणेश मूर्तियों में से एक मानी जाती है. 2000 साल पहले उज्जैन के राजा विक्रमादित्य ने इस मंदिर की स्थापना की थी.

बिजासन माता मंदिर

सलकनपुर स्थित बिजासन माता मंदिर समुद्र तल से 800 फीट की ऊंचाई पर स्थित है. जहां माता बिजासन की एक सुंदर मूर्ति है. इस मंदिर में देवी लक्ष्मी, मां सरस्वती और भैरव देव का भी पूजन किया जाता है. यह एक प्राचीन मंदिर है और इसके साथ कई धार्मिक कथाएं जुड़ी हुई हैं. सलकनपुर भोपाल से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित है.

शिव मंदिर भोजपुर

भोजपुर में भोजेश्वर महादेव मंदिर में दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग के दर्शन होते हैं. इस प्राचीन शिव मंदिर का निर्माण परमार वंश के राजा भोज ने 1010 ई. से 1055 ई. के बीच कराया था. यहां मौजूद विशाल शिवलिंग एक ही चट्टान से बना है. शिवलिंग की चौड़ाई 2.3 मीटर, परिधि 5.4 मीटर और कुल ऊंचाई 12 मीटर है.

गुफा मंदिर

भोपाल के लालघाटी स्थित गुफा मंदिर का ऐतिहासिक महत्व है. यहां सात प्राकृतिक गुफाएं और एक गुफा में भगवान शिव की पिंडी स्थापित है, जो प्राकृतिक जल से भरी रहती है. यह स्थान अत्यधिक गर्मी में भी कभी सूखा नहीं पड़ता. मंदिर की खोज स्वामी नारायण दास ने की थी.

लक्ष्मीनारायण बिरला मंदिर

भोपाल के अरेरा हिल्स विधानसभा रोड पर स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर, एक सुंदर धार्मिक स्थल है. यह मंदिर बिरला मंदिर नाम से जाना जाता है. यह मंदिर पिछले कई दशकों से श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख आस्था का केंद्र रहा है. इस मंदिर में भगवान श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी की मनोहारी मूर्तियां स्थापित हैं. मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर विशाल शंख बना हुआ है, जो दर्शनीय है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |