न्यू ईयर पर उज्जैन पहुंचे कम श्रद्धालु, होटल व्यवसायी परेशान… क्या राम मंदिर और महाकुंभ हैं वजह?

मध्य प्रदेश के उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में 2024 के पहले दिन श्रद्धालुओं ने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे. पिछले साल 31 दिसंबर और 1 जनवरी को लगभग 8 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए थे. श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति ने इस साल भी इतने ही भक्तों के नवसाल पर उज्जैन पहुंचने को लेकर सभी प्रकार की व्यवस्थाएं जुटाई है. शहर में दिखाई देने वाली भक्तों की भीड़ अब पहले की तरह नजर नहीं आ रही है. देश विदेश से आने वाले भक्त बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन आ तो रहे हैं लेकिन उनकी संख्या पिछले साल की अपेक्षा काफी कम है.

माना जा रहा है कि प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ और भगवान राम लला के भव्य मंदिर के कारण इस साल श्रद्धालु बाबा महाकाल के दरबार में आने की बजाय इन दोनों ही स्थानों पर अत्यधिक संख्या में पहुंच रहे हैं. शहर की होटलों के हालात कुछ ऐसे हैं कि वेटिंग पर मिलने वाले रूम की ऑनलाइन बुकिंग भी अब तक पूरी नहीं हो पाई है. स्थितियां कुछ ऐसी है कि शहर के होम स्टे तो जैसे खाली ही पड़े हैं. महाकाल मंदिर क्षेत्र में होटल का व्यवसाय करने वाले रवि गुजरिया ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल श्रद्धालु काफी कम संख्या में उज्जैन पहुंचे हैं.

2 सालों से मंदिर में नवसाल पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने आते रहे हैं. इस साल श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है. जबकि होटल व्यवसायी जयेश नागपाल ने बताया कि प्रयागराज कुंभ और राम मंदिर के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु इन क्षेत्रों में पुण्य लाभ अर्जित करने जा रहे हैं. यही कारण है कि श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है. श्रद्धालुओं की संख्या कम होने से सबसे ज्यादा फर्क होटल व्यवसायियों पर पड़ा है.

महाकालेश्वर मंदिर में नवसाल पर आने वाले श्रद्धालुओं के आंकड़ें देखे जाएं तो पता चलेगा कि साल 2015 में लगभग 50 हजार श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने नवसाल पर उज्जैन पहुंचे थे. 2016, 2017, 2018, 2019 में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती रही. 2020 और 2021 के कोरोना काल में श्रद्धालुओं की संख्या कम रही लेकिन साल 2022 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल लोक का उद्घाटन किया उसके बाद धार्मिक नगरी उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. साल 2022 में महाकाल लोक के उद्घाटन के बाद लगभग 6 लाख श्रद्धालु महाकाल लोक देखने और बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए थे. जिसके बाद पिछले साल 2023 में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को लगभग 8 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए थे.

इस साल की गई भक्तों के लिए कुछ ऐसी व्यवस्था

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल के दर्शन करने के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था का सामना न करना पड़े इसीलिए श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के द्वारा इस साल कुछ ऐसे प्रयास किए गए थे. जिससे कि श्रद्धालु 1 घंटे में बाबा महाकाल के दर्शन कर सके. प्रतिदिन सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती के दौरान भक्तों को भगवान के दर्शनों का लाभ अधिक से अधिक संख्या में हो सके इसीलिए भस्म आरती की ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग को बंद कर दिया गया है. इसके साथ ही चलित भस्म आरती की सुविधा शुरू कर दी गई है. जिसके माध्यम से श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन कर सकेंगे. इस सुविधा के तहत श्रद्धालु रात 3 बजे से रात्रि 10:45 तक भगवान के दर्शनों का लाभ ले पाएंगे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |