फेसबुक पर LIVE आकर करने जा रहा था आत्महत्या, कोतवाली पुलिस की सक्रियता से बच गई जान

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में पत्नी के मायके वालों से तंग आकर युवक के फेसबुक पर LIVE आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया है, जहां उसे ऐसा करने के पहले ही बचा लिया और पुलिस कस्टडी में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक मामला छतरपुर शहर का है। जहां फेसबुक लाइव आने के तुरंत 10 मिनट बाद कोतवाली पुलिस उक्त युवक के घर पहुंची और उसे बचाकर थाने लेकर आई है।

●सिविल लाईन थाना क्षेत्र का मामला..

दरअसल छतरपुर शहर के सिविल लाइन क्षेत्र का रहने वाला पुष्पेंद्र कुशवाहा नाम का युवक अपनी पत्नी के मां, बाप और भाई से तंग आकर आत्महत्या करने जा रहा था। जहां फेसबुक LIVE आकर वह अपनी व्यथा और मौत/आत्महत्या करने का कारण बताता है। VIDEO में उसने कहा कि मैं सुसाइट करने जा रहा हूँ और इसके जिम्मेदार मेरी पत्नी के मां-बाप और भाई होंगे, इस दौरान मेरी जो कुछ प्रॉपर्टी, रुपया, पैसा है मेरे बच्चों को दे दिया जाए। मेरी मौत के बाद जो भी कानूनी कार्यवाही हो उसमें मेरे माता पिता भाई और परिवार को परेशान न किया जाये, बल्कि मेरी मौत के जोम्मेदार मेरे ससुराल वाले हैं उनपर कार्यवाही की जाये।

●10 मिनिट में पहुंची पुलिस..

इस बीच सोशल मीडिया के माध्यम से जैसे ही इसकी जानकारी कोतवाली TI अरविंद कुजूर को लगी तो उन्होंने अपनी पुलिस टीम के साथ पहुँचकर 10 मिनिट के अंदर ही युवक के घर पहुंचकर उसे आत्महत्या करने से बचा लिया और अपने साथ युवक को थाने लाई हैं ,जहां उससे संबंधित मामले में पूछताछ की जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |