इंदौर में गैस टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

इंदौर।  मध्य प्रदेश के इंदौर के क्षिप्रा थाना क्षेत्र के मांगलिया चौकी स्थित सेंट्रल पॉइंट के पास बाइक सवार दो युवकों की टैंकर की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक विकास और चंद्रकांत एक फैक्ट्री में मटेरियल पैकेजिंग का काम करते थे जो फैक्ट्री से अपना काम खत्म कर घर की ओर जा रहे थे।

तभी सेंट्रल पॉइंट पर एक गैस टैंकर से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। जिससे चंद्रकांत मौर्य की तो मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल अवस्था में विकास राणावत को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लाने के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल इस मामले में पुलिस के द्वारा टैंकर को जब्त किया गया है। साथ ही दोनों युवकों के शव का पीएम करवाया जा रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |