18 घंटे तक चली जिंदगी की जंग… बोरवेल से बाहर निकाला गया 10 साल का बच्चा, मौत

मध्य प्रदेश के गुना में एक बोरवेल में गिरे 10 साल के बच्चे को निकाल लिया गया है. इसके तुरंत बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि जब बच्चे को बाहर निकाला गया, तो उसकी सांसे धीमी चल रही थीं और वह बेहोश था, लेकिन अब उसकी मौत हो गई. बच्चे को पूरे 18 घंटे बाद बोरवेल से बाहर निकाला गया. हालांकि बच्चे के बोरवेल में गिरने के 3 घंटे बाद ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था और लगातार बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही थी.

दरअसल गुना जिले के पिपलिया गांव में सुमित नाम का बच्चा शनिवार को बोरवेल में गिर गया था. इसके बाद से ही उसे निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था, जिसमें सफलता मिली और आज उसे बाहर निकाल लिया गया. इस मामले को लेकर एएसपी मान सिंह ने बताया कि बच्चे को बोरवेल से सुबह 9:30 बजे बाहर निकाल लिया गया.

39 फीट की गहराई पर फंसा

एएसपी मान सिंह ने कहा कि शनिवार को सुमित 3:30 बजे बोरवेल में गिर गया था, जिसे बचाने के लिए शाम करीब 6 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और रविवार सुबह 9:30 बजे बच्चे को बाहर निकाल लिया गया. उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया. बच्चे के बोरवेल में गिरने की जानकारी राघोगढ़ के कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने दी थी. उन्होंने बताया था कि बच्चा करीब 39 फीट की गहराई पर फंसा था.

6 साल की बच्ची अभी भी फंसी

वहीं गुना के कलेक्टर ने बताया कि जिस बोरवेल में बच्चा फंसा था. वह 140 फीट गहरा है, बच्चे को निकालने के लिए 25 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था. इसके बाद शाम तक NDRF की टीम भी मौके पर पहुंच गई. मध्य प्रदेश के गुना में बोरवेल में फंसे सुमित को तो निकाल लिया गया, लेकिन राजस्थान के कोटपूतली में एक बोरवेल में 6 दिन पहले गिरी 5 साल की बच्ची चेतना को बाहर निकालने के लिए अभी जद्दोजहद जारी है और लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |