दक्षिण कोरिया में प्लेन क्रैश, लगातार बढ़ रही मृतकों की संख्या, अब तक 120 की मौत, 181 थे सवार

दक्षिण कोरिया में एक बड़ा प्लेन हादसा हो गया है. 181 लोगों को ले जा रहा विमान बोइंग 737-800 मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया. योनहाप न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 120 लोगों की मौत हो चुकी है और मौत का यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. इस हादसे में दो की जान बच गई, जिन्हें रेस्क्यू किया गया है. हादसे के वक्त विमान में 6 क्रू और 175 यात्री सवार थे.

दरअसल, मुआन एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से फिसलकर बाउंड्री वॉल से टकरा गया. बाउंड्री वॉल से टकराने के बाद विमान में आग लग गई. इसके बाद एयरपोर्ट पर अफरा तफरी मच गई. विमान में आग लगने के बाद आसमान धुएं के गुबार से भर गया. जेजू एयर की उड़ान संख्या 2216 विमान बैंकॉक से वापस दक्षिण कोरिया आ रहा था.

लैंडिंग गियर में समस्या के बाद हादसा!

बचाव दल ने यात्रियों को विमान के पिछले हिस्से से बाहर निकाला है. बताया जा रहा है कि लैंडिंग गियर में समस्या आने के बाद एयरपोर्ट पर हादसा हुआ है. दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मू ने इस विमान हादसे पर दुख जताया है.

साथ ही उन्होंने मुआन एयरपोर्ट पर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन और बचान के सभी प्रयासों के आदेश दिए. चोई सांग-मू को शुक्रवार को देश का अंतरिम नेता बनाया गया था, क्योंकि पिछले कार्यवाहक राष्ट्रपति हान डक-सू के खिलाफ महाभियोग लगाया गया था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |