सबकी छुट्टी कर देगा Apple का Foldable iPhone! सामने आया लॉन्च डेट पर बड़ा अपडेट

फोल्डेबल फोन का मार्केट धीरे-धीरे बढ़ रहा है, Samsung और Motorola के बाद अब एपल भी स सेगमेंट में अपनी धाक जमाने की कोशिश में है. पिछले लंबे समय से Apple के पहले Foldable iPhone को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है. अब हाल ही में एक रिपोर्ट से इस बात की जानकारी सामने आई है कि आखिर एपल के पहले फोल्डेबल फोन को आखिर कब लॉन्च किया जाएगा.

हाल ही में एक टिप्स्टर ने फोल्डेबल आईफोन को लेकर जानकारी दी है कि इस फोन में एडवांस्ड डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जाएगा जिसे सैमसंग डिस्प्ले द्वारा सप्लाई किया जाएगा.

Apple Foldable iPhone कब होगा लॉन्च?

टिप्स्टर का कहना है कि एपल के पहले फोल्डेबल फोन को 2025 में तो नहीं लेकिन 2026 में ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जा सकता है. टिप्स्टर ने कोरियन न्यूज साइट Kipost के हवाले से बताया कि कंपनी अगले साल मई से अपने पहले फोल्डेबल फोन का प्रोडक्शन शुरू कर सकती है.

ये बुक की तरह दिखने वाला फोल्डेबल फोन होगा जिसमें इंटरनल स्क्रीन काफी बड़ी होगी जिसके साथ यूजर्स को टैबलेट जैसा एक्सपीरियंस मिलेगा. 2026 में आईफोन 18 सीरीज के साथ कंपनी पहले फोल्डेबल फोन को उतार सकती है. रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी एक साल में 15 से 20 मिलियन यूनिट्स के प्रोडक्शन का गोल लेकर चलेगी. सैमसंग डिस्प्ले की वजह से उम्मीद है कि आईफोन के फोल्डेबल फोन में ओलेड पैनल मिल सकता है.

Apple Foldable iPhone Price (संभावित)

एपल के पहले फोल्डेबल फोन की कीमत कितनी होगी, इस बात से पर्दा उठना तो अभी बाकी है. उम्मीद है कि अगर एपल का पहले फोल्डेबल फोन आया तो इस फोन को सैमसंग, मोटोरोला और गूगल जैसी कंपनियों के फोल्डेबल फोन की टक्कर में उतारा जा सकता है.

कंपनी का क्या है कहना?

एपल की ओर से फिलहाल फोल्डेबल फोन के लॉन्च को लेकर अब तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. लॉन्च के बाद iPhone Fold की सीधी टक्कर Samsung Galaxy Z Fold, OnePlus Open, Vivo X Fold, Google Pixel 9 Pro Fold जैसे स्मार्टफोन्स से होगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |