बर्फबारी का मजा पड़ा भारी…हिमाचल और कश्मीर में सड़कें बंद, 5,000 पर्यटकों को पुलिस ने किया रेस्क्यू

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में इस समय जमकर बर्फबारी देखने को मिल रही है. इस बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है. पर्यटकों ने लिए बर्फबारी मजे से ज्यादा सबब बनता जा रहा है. कुल्लू जिले में शुक्रवार को भारी बर्फबारी के बीच सोलंग नाला में करीब 5,000 यात्री फंस गए. इसके साथ ही 1000 गाड़ियां भी फंसी रही, पुलिस ने अपनी टीम के साथ सभी पर्यटकों को बाहर निकाला.

कुल्लू पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि ताजा बर्फबारी के कारण लगभग 1000 पर्यटक और अन्य वाहन सोलंग नाला में फंस गए थे. इन वाहनों में लगभग 5000 पर्यटक सवार थे. वाहनों और पर्यटकों को कुल्लू पुलिस ने बचा लिया है और सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है. बचाव अभियान अभी भी जारी है.

कश्मीर में शुरू हुई बर्फबारी

पश्चिमी विक्षोभ के कारण से मैदानी इलाकों समेत कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई. ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह बर्फबारी शुरू हुई, जबकि श्रीनगर समेत मैदानी इलाकों में दोपहर बाद बर्फबारी हुई. श्रीनगर शहर में तीन इंच बर्फबारी दर्ज की गई. श्रीनगर के अलावा गांदरबल, अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और पुलवामा जिलों के मैदानी इलाकों में भी सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई.

कश्मीर में बर्फबारी के बीच फंसे 2000 वाहन

बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राजमार्ग और मुगल रोड भी बंद हो गया है. श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी यातायात प्रभावित हुआ, जिससे लगभग 2,000 वाहन फंसे रहे. इसको लेकर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि बर्फ हटाने की कोशिश की जा रही है.

उन्होंने आगे लिखा मैंने आज जम्मू से श्रीनगर तक कार चलाई. बनिहाल से श्रीनगर तक लगातार बर्फबारी हो रही थी. हालात काफी खतरनाक थे. मैं समझता हूं कि सुरंग और काजीगुंड के बीच लगभग 2000 वाहन फंसे हुए हैं. फंसे हुए वाहनों को निकालने के प्रयास जारी हैं.

हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट जारी

शुक्रवार को हिमाचल के छह जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई, जिनमें लाहौल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला और किन्नौर शामिल हैं. मौसम विभाग ने बर्फबारी और शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मंडी, कुल्लू और चंबा के साथ-साथ इन इलाकों में 1 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है. आईएमडी ने निवासियों और यात्रियों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |