भारत के खिलाफ साजिश! PAK से आए जहाज से 250kg RDX और 100 AK47 पहुंचे बांग्लादेश

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद एक के बाद भारत विरोधी हरकतें तेज होती जा रही हैं. खास बात यह है कि कभी बांग्लादेश में नरसंहार करने वाला पाकिस्तान आज उसका करीबी दोस्त बन गया है. अंदेशा है कि दोनों देश भारत के खिलाफ साजिश रचने में जुट गए हैं. हाल की एक घटना ने इस अंदेशे को बढ़ा दिया है. सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान से राजधानी ढाका के लिए निकले जहाज के जरिए भारी मात्रा में RDX और AK47 हथियार बांग्लादेश पहुंचाए गए

कराची बंदरगाह से शुरू होकर पाकिस्तानी मालवाहक जहाज एमवी अल बखेरा (जिसमें करीब 250 किलो RDX और 100 से अधिक एके47 तथा गोला-बारूद छिपाकर रखा गया था) चांदपुर चटगांव बंदरगाह पहुंचाया जाता है. अप्रत्याशित घटनाक्रम में जहाज ढाका डॉक पर पहुंचने की जगह (पहले से तय कार्यक्रम) चांदपुर पोर्ट गया. भारतीय खुफिया विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जहाज में 720 टन मवेशी का खाना और सब्जी का माल रखा हुआ था. लेकिन भारी मात्रा में RDX और हथियार गोला-बारूद चटगांव पोर्ट के सुरक्षित घर में पहले से ही उतार दिया गया.

अल-बखेरा जहाज में 7 लोगों की हत्या

इस बीच बांग्लादेश के चांदपुर के हैमचर उपजिला में ईशानबाला नहर में खड़े इसी एमवी अल-बखेरा (Al-Bakhera) नामक उर्वरक जहाज (fertilizer ship) में ही 7 लोगों की हत्या के मामले में संदिग्ध आकाश मंडल उर्फ इरफान को गिरफ्तार किया गया. यह गिरफ्तारी आरएबी-11 कोमिला सीपीसी-2 ने की. बाद में चांदपुर की एक कोर्ट ने कल गुरुवार से 7 दिनों की रिमांड पर भेज दिया.

रिवर पुलिस के इंस्पेक्टर मोहम्मद कलाम खान ने आरोपी इरफान के लिए 10 दिन की रिमांड की मांग की थी, लेकिन न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहम्मद फरहान सादिक ने 7 दिन की रिमांड को मंजूर कर लिया. कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान राज्य की ओर से 3 एडवोकेट शामिल हुए. हालांकि, आरोपी की ओर से कोर्ट में पैरवी करने के लिए एक भी वकील मौजूद नहीं था.

घायलों में से 2 की इलाज के दौरान मौत

इरफान को बीते मंगलवार रात बागेरहाट के चितलमारी इलाके में Rab-11 ने गिरफ्तार किया था. Rab-11 की ओर से कल ही बताया गया कि इरफान ने वेतन नहीं मिलने और जहाज के मालिक गोलाम किबिरा के दुर्व्यवहार से बेहद नाराज था और उसने गुस्से में आकर 7 लोगों की हत्या कर दी. तटरक्षक बल और रिवर पुलिस ने सोमवार को जहाज से 5 शव बरामद किए और 3 घायलों को बचाया भी. हालांकि घायलों में से 2 की बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई.

सनसनीखेज हत्याकांड के बाद जहाज के मालिक महबूब मुर्शिद ने मंगलवार रात हैमचर पुलिस स्टेशन में इसके खिलाफ केस दर्ज कराया. उद्योग मंत्रालय, जिला प्रशासन और पुलिस ने भी मामले पर अपनी अलग-अलग जांच शुरू कर दी. पीड़ितों के परिवार के सदस्यों का आरोप है कि ये हत्याएं पूर्व नियोजित थीं और वे इंसाफ की मांग कर रहे हैं.

इरफान ने क्यों किया कत्ल

दूसरी ओर हत्याकांड के आरोपी इरफान का कहना है, “मुझे पिछले 6 महीनों से सैलरी नहीं मिल रही थी. हम सभी को सैलरी नहीं मिल रही थी, लेकिन किसी ने इसका विरोध नहीं किया. इसलिए मैंने उन सभी की हत्या कर दी.” उन्होंने आगे कहा, “मैंने दवा की दुकान से नींद की गोलियां खरीदीं. बाबर रसोइया था. इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता मैंने खाने में नींद की गोलियां दे दीं. जब वे सो गए तो मैंने उन सभी की हत्या कर दी. मैं बहुत गुस्से में था.”

हत्याकांड को लेकर Rab-11 के मीडिया अधिकारी तारेक ने बुधवार (25 दिसंबर) को सुबह 11 बजे पुष्टि की. उन्होंने बताया कि हत्याकांड के बाद से इरफान फरार चल रहा था. उसे जहाज से बरामद खून से सने चीनी कुल्हाड़ी के फिंगरप्रिंट के साथ ही मिले सभी सूचनाओं के आधार पर गिरफ्तार किया गया. वह जहाज पर सवार नौवां शख्स था.

मीडिया अधिकारी ने आगे कहा, “हमने इरफान को बागेरहाट के चितलमारी इलाके से गिरफ्तार किया. आरोपी को Comilla RAB-11 ऑफिस गया. इस बीच, चांदपुर नौसेना पुलिस अधीक्षक सैयद मुशफिकुर रहमान ने बताया कि मंगलवार (24 दिसंबर) की रात एमवी अल बखेरा (MV Al Bakhera) मालवाहक जहाज पर सवार 7 लोगों की हत्या के मामले में 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ हैमचर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.

जहाज मालिकों की ओर से मोहम्मद महबूब मुर्शिद ने वादी के तौर पर केस दर्ज कराया. पुलिस अधीक्षक सैयद मुशफिकुर रहमान ने बताया कि चांदपुर सदर के हरिनाघाट नौसेना पुलिस चौकी के प्रभारी को हत्या और डकैती का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की जिम्मेदारी दी गई. जहाज से खून से सना चीनी कुल्हाड़ी, एक चाकू, दो स्मार्टफोन, दो बटन फोन, एक बटुआ और 8,000 टका नकद बरामद किया गया.

उन्होंने यह भी बताया कि चांदपुर के माजरचर में मेघना नदी में एक उर्वरक जहाज से पांच लोगों के शव बरामद किए गए. इसके अलावा, 3 गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां 2 की मौत हो गई. एक को ढाका भेज दिया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |