वन माफियाओं को खदेड़ने के लिए 40 जेसीबी और 500 जवानों को लेकर अतिक्रमण क्षेत्र में पहुंचा प्रशासनिक अमला

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में वन विभाग की हजारों एकड़ जमीन पर माफिया का कब्जा है। जंगल माफिया की बेदखली को लेकर लगातार प्रयास हो रहे थे। गुरुवार को फॉरेस्ट अमले ने फिर से बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर जंगल की ओर कूच किया। जिस में पुलिस ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ  500 जवान और 40 जेसीबी मशीनों के साथ अतिक्रमण क्षेत्र में दबिश दी। मशीनों से कब्जाई जमीन में खंती खोदने की कार्रवाई की जा रही है।

गुडी रेंज के नाहरमाल, हीरापुर गांव में वन विभाग ने कार्रवाई का प्लान बनाया है। यहां वन विभाग की 7 हजार एकड़ जमीन पर खेती हो रही है। यहां माफिया ने जंगल तोड़कर खेत तैयार कर लिए हैं। करीब 4 साल से फसल की बोवनी कर रहे हैं। पहले भी कार्रवाई के लिए दबिश दी गई थी, इस दौरान अतिक्रमणकारी हमलावर हो गए थे। आपको बता दें कि इसी महीने कार्रवाई के दौरान दो वनकर्मी घायल हो गए थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |