परीक्षा में मोबाइल फोन साथ ले गया 10वीं का छात्र, टीचर ने पकड़ा तो कर ली आत्महत्या

धार : मध्य प्रदेश के धार जिले में प्री-बोर्ड परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते पकड़े जाने के बाद 10वीं के एक छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर उटावद गांव में सोमवार रात को हुई। नौगांव थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि परिवार के सदस्यों से पूछताछ में पता चला है कि मृतक सोमवार को एक निजी स्कूल में परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते पकड़ा गया था।

छात्र के परिवार के सदस्यों के अनुसार, परीक्षा के दौरान फोन के साथ पकड़े जाने के बाद स्कूल प्रबंधन ने उसके खिलाफ कार्रवाई की, जिसके कारण संभवत: उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने बताया कि लड़के के परिवार के सदस्य रात में उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा पाया गया कि छात्र की मौत फांसी लगाने से हुई है, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।

धार पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल राकेश यादव ने मीडिया को बताया कि छात्र प्री-बोर्ड गणित की परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते पाया गया था। उन्होंने बताया कि प्रभारी शिक्षक ने फोन जमा करा लिया और उसे परीक्षा पूरी करने के लिए दूसरी उत्तर पुस्तिका दे दी। यादव ने बताया कि परीक्षा पूरी करने के बाद छात्र स्कूल कार्यालय आया और कहा कि वह मंगलवार को अपने बड़े भाई को लेकर आएगा और फोन वापस ले जाएगा। उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे उन्हें उसके इस कदम के बारे में जानकारी मिली। मृतक के रिश्तेदार गौरव रघुवंशी ने बताया कि स्कूल ने लड़के के परिवार को सूचना दी थी कि उसके पास मोबाइल फोन पकड़ा गया है, जिसे जमा करा लिया गया है। रिश्तेदार ने बताया कि छात्र स्कूल से लौटा और उसने किसी से बात नहीं की। वह घर के एक कमरे में गया, जहां उसने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |