दिलजीत दोसांझ के खिलाफ इंदौर नगर निगम का एक्शन, शो के आयोजकों के खिलाफ दर्ज होगी FIR

इंदौर: इंदौर में आयोजित दिलजीत दोसांझ के शो ने प्रशंसकों का भले ही खूब मनोरंजन किया हो, लेकिन इस शो के आयोजकों के लिए मुश्किलें अब बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। इंदौर नगर निगम ने शो के आयोजकों पर मनोरंजन टैक्स बकाया होने पर गंभीर रुख अपनाने की योजना बना ली है। नगर निगम के राजस्व समिति प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने बताया कि आयोजकों को टैक्स भुगतान के संबंध में शो से पहले और बाद में नोटिस जारी किए गए थे।

हालांकि, आयोजकों की ओर से अब तक कोई पहल नहीं की गई है। इस लापरवाही के चलते नगर निगम ने अब आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्णय लिया है। जिसमें आयोजकों के द्वारा अब तक नगर निगम को सीए की रिपोर्ट तक नहीं भेजी है।

अधिकारियों का दावा है कि इंदौर में आयोजित हुए दिलजीत दोसांझ शो पर नगर निगम ने 2 करोड़ रूपए का मनोरंजन टैक्स लगाया है। दिलजीत दोसांझ जैसे बड़े कलाकार का मामला होने से नगर निगम के अधिकारी भी सोच समझकर कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |