खोल दिया फर्जी वक्फ बोर्ड, इंदौर से पुलिस ने दबोचा; कौन है नासिर?

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक फर्जी वक्फ बोर्ड संचालित किया जा रहा था. जब इसकी जानकारी भोपाल में स्थित वक्फ बोर्ड से जुड़े लोगों को हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की. पुलिस इंदौर पहुंची और आरोपी के घर से कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है.

भोपाल में वक्फ बोर्ड से जुड़े मो उस्मान की शिकायत पर इंदौर की संयोगितागंज पुलिस ने नासिर उर्फ नस्सू खान के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है. साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया है. उस्मान ने पुलिस को बताया कि आरोपी नासिर की ओर से इंदौर में फर्जी वक्फ बोर्ड संचालित किया जा रहा था.

घर से मिले फर्जी दस्तावेज

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने नासिक के घर पर छापेमारी की. उसके घर से फर्जी दस्तावेज मिले, जोकि वक्फ बोर्ड के डॉक्यूमेंट जैसे दिखते थे. उन्हें जब्त कर लिया गया है. उसके घर से लेटर हेड और कई मोहर मिले हैं, जिनका नासिर इस्तेमाल करता था. आरोप है कि वह करोड़ों रुपए की जमीन वक्फ बोर्ड का बताकर लोगों को बेचता था.

कौन है नासिर?

पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों से एक कार पूरी भर गई. नासिर को यहां के स्थानीय लोग नस्सू खान भी कहते हैं. उसने पूछताछ में खुद को इंदौर की उदापूरा मस्जिद का अध्यक्ष बताया है. उसने बताया कि वह कर्बला मेला कमेटी में कोषाध्यक्ष रह चुका है. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.

इस पूरे मामले में एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा का कहना है कि काफी बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है. इस पूरे मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं. पुलिस ने नासिर उर्फ नस्सू खान से पूछताछ की है, लेकिन फर्जी दस्तावेजों के बारे में उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया है. वह इन दस्तावेजों से क्या करता था, इसपर भी उसने चुप्पी साध रखी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |