सऊदी, ईरान, कुवैत, पाकिस्तान…क्या इस्लामिक देशों में मनाया जाता है क्रिसमस?

पूरी दुनिया में क्रिसमस की तैयारी की जा रही है. भले ही क्रिसमस ईसाइयों का त्योहार हो, लेकिन इसको मनाने वाले हर धर्म में पाए जाते हैं. भारत में महज 2.3 फीसद ईसाई हैं, लेकिन भारत में क्रिसमस पर सरकारी छुट्टी की जाती है. हाल ही में सीरिया में हुए तख्तापलट के बाद कई जानकारों ने सीरिया की ईसाई बस्तियों में क्रिसमस के दौरान सुरक्षा पर चिंता जाहिर की थी.

ईसाई धर्म के बाद दुनिया का दूसरा बड़ा धर्म इस्लाम धर्म है. इन दोनों ही धर्मों का उदय फिलिस्तीन से जुड़ा है. दोनों ही धर्मों में कई समानताएं होने के बावजूद ईसाई देशों और इस्लामिक देशों के तौर तरीकों में जमीन आसमान का फर्क दिखता है. अब सवाल आता है कि क्या भारत की तरह ही इस्लामी देशों में भी क्रिसमस बनाने के लिए सरकारी छुट्टी होती है.

जहां ईसाई क्रिसमस ईश्वर के बेटा ईसा मसीह के जन्म की खुशी में मनाते हैं, वहीं मुस्लिम धर्म के लोग ईसा को ईश्वर का बेटा नहीं, बल्कि पैगंबर मोहम्मद की तरह ही एक पैगंबर (Messenger of God) मानते हैं.

वो मुस्लिम देश जहां नहीं होती क्रिसमस की छुट्टी

लगभग सभी मुस्लिम देशों में ईसाई धर्म के लोग रहते हैं, लेकिन सऊदी अरब, यमन, लिबया, अफगानिस्तान और ईरान जैसे देशों में क्रिसमस के दौरान सरकारी छुट्टी नहीं की जाती है. हालांकि दोनों देश में ईसाई बस्तियों और ईसाई प्रभाव के इलाकों में क्रिसमस धूमधाम से मनाया जाता है और इसमें मुस्लिम समुदाय के लोग भी शरीक होते हैं.

इन मुस्लिम देशों में छुट्टी के साथ धूमधाम से मनाया जाता क्रिसमस

बड़े मुस्लिम देशों में ईरान और सऊदी को छोड़ दें, तो लगभग सभी मुस्लिम देशों में क्रिसमस के दौरान सरकार की अवकाश रखते हैं.

क्रिसमस पर इन मुस्लिम देशों में होती छुट्टी

  • इंडोनेशिया
  • कतर
  • सीरिया
  • कुवैत
  • पाकिस्तान
  • मलेशिया
  • ओमान
  • यूएई
  • बांग्लादेश
  • लेबनान
  • फिलिस्तीन (वेस्टबैंक और गाजा)
  • इराक
  • सुडान
  • मिस्र

इन सभी मुस्लिम देशों मे क्रिसमस की छुट्टी की जाती है और सरकारी दफ्तर, स्कूल बंद रहते हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |