कूनो के जंगल से भागा चीता, रिहायशी इलाके में कर रहा चहलकदमी

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से पहली बार एक चीता बाहर निकला है और रिहायशी इलाके में पहुंचा है. जी हां, कूनो नेशनल पार्क के खुले इलाके में छोड़े गए चीते अग्नि और वायु में से एक इंसानों की बस्ती में दिखाई दिया है. इसके वीडियो भी सामने आया है जिसके बाद वन विभाग के अधिकारी ये पता करने में लगे हैं कि आखिर ये चीता कौन सा है. बताया जा रहा है कि खुले जंगल में छोड़ने के बाद दोनों चीते अपनी-अपनी टेरेटरी बना रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक अग्नि और वायु में से किसी एक चीते को श्योपुर जिल के ढेंगदा गांव के पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास देखा गया है. चीते ने इलाके में बनी एक कच्ची सड़क को पार किया है. इस दौरान कई राहगीर खड़े होकर चीते को देखते रहे और उनमें से कुछ ने वीडियो भी बना लिया जो कि वायरल हो रहा है. यह चीता क्रशर के पास दिखाई दिया है. कूनो नेशनल पार्क की टीम फिलहाल बाहर निकले चीते का जंगल में लौटने का इंतजार कर रही है.

60 किलोमीटर दूर पहुंचा

बताया जा रहा है कि कूनो नेशनल पार्क में जंगल के अंदर ही अंदर चीता करीब 60 किलोमीटर दूर निकल गया है. चीता पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास दिखाई दिया है जिसकी खबर इलाके में फैल गई है. अब ग्रामीण इस खबर से डरे हुए हैं. कुछ दिन पहले ही चीता अग्नि और वायु को खुले जंगल में छोड़ा गया था जिसके बाद यह पहली बार हुआ है कि चीता जंगल के बाहर दिखाई दिया है. फिलहाल सोशल मीडिया पर इसका वोडियो शेयर किया जा रहा है.

2022 में शुरु हुआ था चीता प्रोजेक्ट

17 सितंबर 2022 को चीता प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई थी जहां नामीबिया से लाकर 8 चीतों को कूनो में छोड़ा गया था. इसके बाद फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से आए 12 चीतों को कूनो पार्क में छोड़ा गया था. भारत की धरती से विलुप्त हो चुकी चीता प्रजाति को फिर से बसाने के लिए इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई थी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |