थाने के सामने बाइक चलाना पड़ा भारी, पुलिस ने काटा चालान फिर सबके सामने पीटा

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में यातायात पुलिस का क्रूर चेहरा सामने आया है, जिसमें पुलिस ने एक युवक को मोटरसाइकिल चलाते हुए रोका फिर चालनी कार्रवाई की. जब युवक ने पैसे देने से मना किया और कहा कि मोटरसाइकिल रख लो उसे जरूरी काम से न्यायालय में प्रस्तुत होना है, वकील उसका इंतजार कर रहा है तो इस पर यातायात के सूबेदार अरुण जादौन भड़क गए और उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारी के सामने ही युवक के साथ थाने में बुरी तरह मारपीट कर दी.

इस दौरान उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सूबेदार अरुण जादौन युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं. यातायात पुलिस का कहना है कि आरोपी ने आधा वीडियो रिलीज किया है जबकि पूरे वीडियो में उसकी तरफ से की गई अभद्रता और मारपीट की वारदात को छिपा लिया गया. इस मामले में पुलिस ने एक मुकदमा दर्ज करते हुए युवक को ही आरोपी बनाकर कार्रवाई शुरू की है.

जबकि यातायात पुलिस की पिटाई से पीड़ित युवक का कहना है कि वह मोटरसाइकिल छोड़कर जाने तैयार था लेकिन फिर भी उसे जाने नहीं दिया गया. जबरन उसके साथ पैसे की वसूली की कोशिश को अंजाम दिया गया है. जब पैसे नहीं मिले तो मारपीट की गई और मेरे ही खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया.

इस पूरे मामले में यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव का कहना है कि जो वीडियो जारी किया गया है वह वीडियो पूरा नहीं है. इससे पहले जब वीडियो में ही आरोपी पुलिस के साथ गाली गलौज कर रहा था बदतमीजी करते हुए धक्का मुक्की कर हाथापाई पर उतर आया था. वह वीडियो में नहीं दिखाया है पूरा वीडियो सामने आने के बाद सारी सच्चाई अपने आप सामने आ जाएगी. जब कोई व्यक्ति थाने में पुलिस के साथ अभद्रता और मारपीट करने की नौबत पैदा करता है तो पुलिस को मजबूरी में हाथ उठाना पड़ता है. घटना 12 दिसंबर की है इस पूरे मामले में पहले ही एक FIR की जा चुकी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |