मुजफ्फरनगर के शिव मंदिर का शुद्धिकरण, मुस्लिम लोगों ने बरसाए फूल; दिखा गजब का नजारा

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 1970 में निर्मित शिव मंदिर का शुद्धिकरण किया गया. ये मंदिर खंडहर में तब्दील हो चुकी है. इसलिए इसका योग साधना यशवीर आश्रम के महंत स्वामी यशवीर महाराज ने हवन पूजन कर शुद्धिकरण किया. इस दौरान भारी संख्या में हिंदू और मुस्लिम लोग मौजूद रहे. शिव मंदिर में हवन पूजन करने आए स्वामी यशवीर महाराज का क्षेत्र के मुसलमानों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया.

इसके बाद मंदिर पर हवन पूजन किया गया और गंगाजल से मंदिर को पवित्र किया गया. संभल में मिले मंदिर के बाद मुजफ्फरनगर का मुस्लिम मोहल्ले में स्थित प्राचीन शिव मंदिर भी चर्चा में आ गया. यह मोहल्ला लड़ा वाला है, जिसमें ये शिव मंदिर 1970 में बनाया गया था. उस समय जिस जगह पर ये मंदिर है. वहां पर हिंदू आबादी थी और हिंदू मोहल्ला था लेकिन देखते ही देखते मुसलमानों की संख्या बढ़ती चली गई और हिंदू यहां से पलायन करते चले गए.

शिव मंदिर खंडहर में तब्दील

साल 1992 में अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने के बाद इस मोहल्ले से हिंदुओं का पूरी तरह से पलायन होना शुरू हो गया. इसके बाद एक समय ऐसा आया कि अब इस मोहल्ले में एक भी हिंदू परिवार नहीं है. इसी वजह से यह शिव मंदिर भी खंडहर में तब्दील हो गया था. संभल में मंदिर के मिलने के बाद यह मंदिर भी सुर्खियों में आ गया, जिसके बाद स्वामी यशवीर महाराज ने घोषणा की थी कि वह सोमवार को इस मंदिर का शुद्धिकरण करेंगे.

लोगों ने खूब खुशियां मनाई

शिव मंदिर पर हवन पूजन करने आए स्वामी यशवीर महाराज ने बताया कि भले ही यहां हिंदू न हो, लेकिन ये हमारा धार्मिक स्थल है. इसलिए हमने इसका शुद्धिकरण किया है और हर मुस्लिम नागरिक जानता है कि उनके पूर्वज भी हिंदू थे. इसलिए उनका भी फर्ज बनता है कि इस मंदिर की देखभाल करें. मंदिर के शुद्धिकरण के बाद लोगों ने खूब खुशियां मनाई और लड्डू का प्रसाद बांटा गया. शुद्धिकरण के बाद हिंदूवादी संगठनों ने इस प्राचीन शिव मंदिर पर भजन कीर्तन भी किया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Ranchi Mela Accident: रांची में भीषण सड़क हादसा, मेले में घुसी तेज रफ्तार कार; 2 की मौत, 12 घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     Sambhal Namaz Controversy: नमाजियों की संख्या पर रोक बर्दाश्त नहीं, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने संभल प्रशासन को लताड़ा; कहा- ‘कानून का राज लागू करना आपका काम’     |     Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के आसार, यूपी-हरियाणा समेत इन 10 राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट; जानें ताजा अपडेट     |     Aurangabad News: औरंगाबाद में बड़ा हादसा, शादी समारोह में छत गिरने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     मधेपुरा में ‘घर’ के अंदर चल रही थी पिस्टल बनाने की फैक्ट्री! छापेमारी में पुलिस के उड़े होश; भारी मात्रा में अधबने हथियार और मशीनें बरामद     |     बिलासपुर में सनसनी: बकरियां चराने गए चरवाहे की बेरहमी से हत्या, खेत में खून से लथपथ मिली लाश; इलाके में फैला खौफ     |     भाड़ में जाए सिलेंडर! इस गांव ने LPG की किल्लत के बीच ढूंढ लिया ‘देसी जुगाड़’; गोबर गैस से जल रहे चूल्हे, महीने भर की बचत जान रह जाएंगे दंग     |     अयोध्या राम मंदिर में बदल गए दर्शन के नियम! चैत्र नवरात्रि पर आरती के समय में बदलाव; मंदिर में इन चीजों के प्रवेश पर लगी पूरी रोक     |     Uri Encounter: जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सीमा पार से घुस रहे आतंकी को मारा गिराया; सर्च ऑपरेशन जारी     |     आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |