मक्सी पुलिस की बडी सफलता, लुट की घटना का किया पर्दाफाश , 10 हजार रुपयें के ईनामी अज्ञात बदमाशों को किया गिरफ्तार

मक्सी टीआई भीम सिंह पटेल ने प्रेसवार्ता में बताया कि
दिनांक 29/01/2024 को थाना मक्सी क्षेत्रान्तर्गत फरियादी अरविन्द पाल के साथ दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर मोबाईल व मोटर सायकल लुटने संबंधी रिपोर्ट की थी, रिपोर्ट की गंभीरता पर थाना मक्सी में अपराध क्रमांक 103/2024 धारा 394 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना दोपहर आम रोड की होने से पुलिस के लिए अज्ञात आरोपीयों का पता लगाना चुनोतीपुर्ण हो गया था, जिस कारण जन सहयोग की आवश्यकता होने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अज्ञात आरोपीयों की पतारसी हेतु 10,000/- (दस हजार रुपयें) ईनाम की उद्धघोषणा की गई थी।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, शाजापुर श्री यशपालसिंह राजपूत के मार्गदर्शन में व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री गोपालसिंह चैहान के निर्देशन में व थाना प्रभारी मक्सी निरीक्षक भीमसिंह पटेल द्वारा इस लुट की वारदात को गम्भीरता से लेते हुए थाना मक्सी पर एक टीम गठीत कर उक्त आरोपीयों की पतारसी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा घटना के संबध में संदिग्ध लोगो से लगातार पूछताछ की गई। सायबर टीम के सहयोग से तकनीकी जानकारी के आधार पर सीसीटीवी कैमंरो की मदद से पाया गया कि आरोपी आरिस उर्फ आसिफ पिता राजु धनिया जाति मुसलमान उम्र 19 साल निवासी रामपुरा थाना सिटी कोतवाली जिला अशोक नगर (म.प्र.) एवं इसके सहयोगी विधि विरुद्ध बालक द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया है, जिनके कब्जे से घटना में लुटा गया ओप्पों कम्पनी का मोबाईल किमती 10,000 /- रुपयें एवं स्पलेण्डर मोटर सायकल किमती 96,000 /- रुपयें सहित कुल किमती 1,06000/- रुपयें (एक लाख छः हजार रुपयें) का मश्रुका बरामद किया गया।
जिला अशोकनगर से आरोपीयों को रांउडअप करके थाना मक्सी लाया गया। मक्सी थाना क्षेत्र में घटना को अंजाम देने वालें इन बदमाशो से सघन पूछताछ कर अन्य वारदातो के बारें में पतारसी के प्रयास जारी है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक भीमसिंह पटेल, सउनि सुरजभानसिंह ढिल्लन, सउनि संतोष रघुवंशी, प्रआर हिरदेश दांगी, प्रआर 187 रार्मेश्वर जाटव, आर.221 चन्द्रशेखर जाट, आर. 154 दीपक यादव, आर. 62 अरुण सितपरा व सायबर सेल टीम प्र आर. विकास तिवारी की सराहनीय भुमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |