चाइनीज मांझे की चपेट में आई 7 साल की बच्ची, दोनों पैर कटे, लगाने पड़े 44 टांके

पन्ना : चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध को लेकर भले ही शासन प्रशासन कितनी भी सख्ती बरत रहा हो लेकिन बाजारों में इसकी बिक्री और कुछ लापरवाही लोगों का इसे इस्तेमाल करना बंद नहीं हो रहा। नतीजा यह है कि आए दिन कोई न कोई घटना सामने आ ही जाती है। मध्य प्रदेश में एक बार फिर ऐसी ही घटना सामने आई है। जहां एक 7 साल की मासूम बच्ची इसकी चपेट में आ गई और उसकी जिंदगी खतरे में पड़ गई। बच्ची के दोनों पैर और हाथ चाइनीज मांझे से कट गए जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भरी कराया गया है।

दर्दनाक घटना मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की गहरा निवासी श्रद्धा कुशवाहा के दोनों हाथ और पैर बुरी तरह जख्मी हो गए। हालत इतनी गंभीर हो गई कि डॉक्टरों को दोनों पैरों में 44 टांके लगाने पड़े। जिला चिकित्सालय में प्राथमिक इलाज के बाद बच्ची को बेहतर उपचार के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं जिला अस्पताल के सिविल सर्जन का कहना है कि बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हुई है, प्राथमिक तौर पर इलाज पन्ना जिला चिकित्सालय में कर दिया गया है, लेकिन स्थिति गंभीर होने के चलते उसे जबलपुर रेफर किया गया है।

इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि प्रतिबंध के बावजूद खतरनाक चाइना मांझा बाजार में कैसे पहुंच रहा है। प्रशासन को ऐसे मामलों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं, ताकि कोई और मासूम इस तरह की दर्दनाक घटना का शिकार न हो।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |