केंद्र में राहुल, यूपी में अजय…सरकार को घेरते-घेरते कैसे खुद घिर गए कांग्रेस के दो दिग्गज?

दिल्ली में राहुल गांधी और लखनऊ में अजय राय… सरकार को घेरने निकले कांग्रेस ये दो दिग्गज खुद पुलिसिया जांच के घेरे में आ गए हैं. राहुल से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच तो अजय राय से जुड़े मामले में यूपी पुलिस की एसआईटी जांच कर रही है. दिलचस्प बात है कि पुलिस की घेरे में आए दोनों ही नेता संविधान के मुद्दे पर सरकार को घेरने निकले थे.

दिल्ली में राहुल कैसे घिरे?

आंबेडकर पर अमित शाह के एक बयान को लेकर गुरुवार (19 दिसंबर) को राहुल गांधी कांग्रेस सांसदों के साथ संसद परिसर पर प्रदर्शन कर रहे थे. राहुल जब आंबेडकर की मूर्ति से मकर द्वार की तरफ आने लगे तो द्वार के पास पहले से बीजेपी के सांसद प्रदर्शन कर रहे थे.

आरोप है कि राहुल गांधी ने इस दौरान बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत के साथ धक्का-मुक्की की. इस मामले में दिल्ली की पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में एफआईआर कराई गई है. दिल्ली पुलिस ने राहुल के खिलाफ इस एफआईआर को क्राइम ब्रांच के लिए ट्रांसफर कर दिया है.

वहीं कांग्रेस का कहना है कि यह मुद्दों से भटकाने के लिए किया गया है. कांग्रेस ने संसद से सीसीटीवी फुटेज की मांग की है. पार्टी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज जारी होने के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.

लखनऊ में राय कैसे घिरे?

अजय राय वर्तमान में यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं. संविधान के मुद्दे पर 18 दिसंबर को कांग्रेस ने विधानसभा घेराव का आह्वान किया था. इस घेराव में कांग्रेस के कई दिग्गज शामिल हुए थे. प्रदर्शन के दौरान ही गोरखपुर के कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत हो गई.

कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस की मार की वजह से उसके कार्यकर्ता प्रभात की जान चली गई. वहीं प्रभात के चाचा ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शन के बाद अस्पताल ले जाने की बजाय प्रभात के शव को कांग्रेस के दफ्तर में रखा गया था. प्रभात के प्रदर्शन में जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

यूपी पुलिस ने इस मामले की एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है. वहीं पूरे मामले में अजय राय का कहना है कि जांच में हम सहयोग कर रहे हैं, लेकिन अगर पुलिस किसी दबाव में मुद्दे को भटकाने का प्रयास करेगी, तो हम फिर लंबी लड़ाई के लिए तैयार हैं.

दोनों केस में अब आगे क्या?

राहुल गांधी मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है. क्राइम ब्रांच इस मामले में पहले बीजेपी के दोनों सांसदों का बयान दर्ज करेगी. इसके बाद आगे का एक्शन हो सकता है. इस मामले में राहुल गांधी से भी पूछताछ की जा सकती है.

वहीं कांग्रेस पूरे मामले में सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग कर रही है, इसलिए कहा जा रहा है कि यह मामला लोकसभा स्पीकर के पास भी जा सकता है. लोकसभा परिसर मामले में स्पीकर का रोल अहम है.

राहुल पर अगर जांच आगे बढ़ती है तो उन्हें मामले में जमानत भी लेनी पड़ सकती है. क्योंकि उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 117, धारा 115, धारा 125, धारा 131, धारा 351 और धारा 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

धारा 351 में सात साल तक की सजा का प्रावधान है और यह एक संज्ञेय अपराध की धारा है.

अजय राय को अभी पुलिस ने नामित आरोपी नहीं बनाया है, लेकिन प्रभात पांडेय की मौत मामले में उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस जरूर दिया है. राय का मामला कहां तक जाएगा, यह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |