ब्राह्मण महिला की एक बात मानी… और बन गए मशहूर कथावाचक, कहानी प्रदीप मिश्रा की

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में भगदड़ मच गई, जिसमें कई महिलाएं घायल हो गईं. मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का आज छठा दिन था. मौके पर पुलिस पहुंच गई है और बचाव कार्य में जुटी हुई है. प्रदीप मिश्रा पिछले कुछ महीनों से अपने विवादित बयान की वजह से सुर्खियों में बने हैं. लोग प्रदीप मिश्रा के राधा रानी वाले बयान से इतना नाराज हो गए थे कि उज्जैन में उनकी कथा का बहिष्कार तक कर दिया गया. ऐसे में प्रदीप मिश्रा को बरसाना पहुंचकर राधारानी के मंदिर में जाकर नाक रगड़कर माफ़ी मांग पाश्चाताप किया.

पंडित प्रदीप मिश्रा इंटरनेशनल कथावाचक हैं. नए साल से पहले उनके पास इतने कार्यक्रम हैं कि सीहोर वाले पंडित जी के पास जरा सा भी वक्त नहीं है. पहले से तय कार्यक्रमों के अनुसार देशभर में वे महाशिवपुराण कथा सुना रहे हैं. प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने लाखों लोग आते हैं. ऐसे में क्या आप जानते हैं बेहद गरीब रहे पंडित प्रदीप मिश्रा इतने बड़े कथावाचक कैसे बन गए. चलिए हम बताते हैं.

स्कूल के दिनों में ही करते थे भजन कीर्तन

पंडित प्रदीप मिश्रा का जन्म मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में 1980 को हुआ था. प्रदीप मिश्रा का उपनाम रघुराम है. गरीब परिवार से होने के कारण उनका बचपन बड़ी सामान्य तरीके से बीता.उन्होंने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने स्कूल में पढ़ाना शुरू कर दिया और साथ में पंडिताई का काम भी करने लगे. बचपन से ही पंडित प्रदीप मिश्रा को भक्ति भजन में बहुत रुचि थी. हालांकि घर की हालत खराब होने की वजह से उन्हें अन्य काम भी करना पड़ता था. स्कूल के दिनों में ही पंडित मिश्रा भजन कीर्तन किया करते थे.

किसने किया कथा वाचक बनने के लिए प्रेरित?

प्रदीप मिश्रा को सीहोर में ही एक ब्राह्मण परिवार की गीता बाई पराशर नाम की महिला ने कथा वाचक बनने के लिए प्रेरित किया था. प्रदीप को गीता बाई ने विठलेश राय काका जी की गुरु दीक्षा के लिए इंदौर भेजा, जहां से उन्होंने उन्होंने दीक्षा लेकर पुराणों का ज्ञान प्राप्त किया. इसके बाद पंडित प्रदीप मिश्रा ने शिव मंदिर में कथा वाचना शुरू कर दिया. प्रदीप मिश्रा ने सीहोर में ही पहली बार कथा वाचक के रूप में कथा सुनाई थी. पंडित प्रदीप मिश्रा अपने कथा कार्यक्रम में ‘एक लोटा जल समस्या का हल’ बात कहते थे. इसके अलावा प्रवचन में शिवपुराण की कथा सबसे ज्यादा करते हैं और लोगों की समस्याओं का उपाय भी बताते हैं. प्रदीप मिश्रा की इन बातों को लोग धीरे धीरे काफी पसंद करने लगे, जिसकी वजह से वो देखते ही देखते प्रसिद्ध हो गए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Ranchi Mela Accident: रांची में भीषण सड़क हादसा, मेले में घुसी तेज रफ्तार कार; 2 की मौत, 12 घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     Sambhal Namaz Controversy: नमाजियों की संख्या पर रोक बर्दाश्त नहीं, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने संभल प्रशासन को लताड़ा; कहा- ‘कानून का राज लागू करना आपका काम’     |     Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के आसार, यूपी-हरियाणा समेत इन 10 राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट; जानें ताजा अपडेट     |     Aurangabad News: औरंगाबाद में बड़ा हादसा, शादी समारोह में छत गिरने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     मधेपुरा में ‘घर’ के अंदर चल रही थी पिस्टल बनाने की फैक्ट्री! छापेमारी में पुलिस के उड़े होश; भारी मात्रा में अधबने हथियार और मशीनें बरामद     |     बिलासपुर में सनसनी: बकरियां चराने गए चरवाहे की बेरहमी से हत्या, खेत में खून से लथपथ मिली लाश; इलाके में फैला खौफ     |     भाड़ में जाए सिलेंडर! इस गांव ने LPG की किल्लत के बीच ढूंढ लिया ‘देसी जुगाड़’; गोबर गैस से जल रहे चूल्हे, महीने भर की बचत जान रह जाएंगे दंग     |     अयोध्या राम मंदिर में बदल गए दर्शन के नियम! चैत्र नवरात्रि पर आरती के समय में बदलाव; मंदिर में इन चीजों के प्रवेश पर लगी पूरी रोक     |     Uri Encounter: जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सीमा पार से घुस रहे आतंकी को मारा गिराया; सर्च ऑपरेशन जारी     |     आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |