पत्नी बना रही थी धर्म बदलने का दबाव, युवक ने लगाया मौत को गले… लाश के पास मिली बाइबिल

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में लगातार धर्मांतरण के मामले सामने आ रहे हैं. हालांकि धर्मान्तरण को लेकर कोई मानसिक प्रताड़ित होकरआत्मघाती कदम उठा सकता है, ऐसा पहला और बड़ा मामला आया है. मामला जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र से सामने आया है,जिसने समाज को सोचने में विवश कर दिया है. जिले के अर्जुन्दा नगर के 35 वर्षीय युवक ने धर्मांतरण की वजह से घर के कमरे में सीलिंग पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.

युवक के इस कदम से परिवार में तो मातम छा गया है. साथ ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं. प्राप्त जानकारी अनुसार अर्जुन्दा नगर के वार्ड-11 निवासी गजेंद्र उर्फ सूरज देवांगन पिता चंद्रशेखर देवांगन (35 वर्ष) ने आत्महत्या कर ली. युवक के पास से सुसाइड भी मिला है, जिसमें लिखा है कि उसके पत्नी के साथ संबंध अच्छे नहीं थे.

थाने में लिखवाई थी शिकायत

जानकारी के मुताबिक युवक का अक्सर अपनी पत्नी से झगड़ा होता था, जिसके बाद वो लड़ाई झगड़ा कर मायके चली जाती थी. पति-पत्नी के बीच ईसाई धर्म में धर्मांतरण को लेकर झगड़ा होते रहता था. पत्नी के साथ ससुर, सास व साले की पत्नी धर्मांतरण के लिए दबाव बनाते थे. साथ ही प्रताड़ित करते थे. युवक ने पत्नी द्वारा धर्म परिवर्तन कर हमेशा विवाद कर के मायके चले जाने के मामले में 8 दिसंबर को अर्जुंदा थाने में लिखित शिकायत की थी.

ईसाई धर्म को अपना कर पत्नी करती थी विवाद

पुलिस को घटना स्थल से बाइबिल और मृतक के पेंट के जेब से 18 हजार 890 रुपए मिला है और ई स्टांप में एक दान पत्र भी मिला है. अर्जुन्दा पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. मृतक के परिवार वालों ने बताया कि युवक के पत्नी के साथ अच्छे संबंध नहीं थे, वह बार-बार मायके चली जाती थी. साथ ही ससुराल वाले उसे बहुत प्रताड़ित करते थे. पुलिस ने धारा 194 के तहत मामला पंजीबद्ध कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद मृतक युवक के शव को परिजनों को सौंप दिया है. मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवक की पत्नी अपने मायके पक्ष के कुछ लोगों के दबाव में ईसाई धर्म को अपना कर अक्सर बेटे से विवाद करती थी. घर की दीवारों में लिखे शुभ लाभ या भगवान के नामों पर पोताई कर उसे मिटा दिया, जिसकी वजह से उनका बेटा अक्सर परेशान रहता था.

शिकायत में कही ये बात

मृतक युवक ने थाने में लिखित शिकायत करते हुए लिखा था, “मैं गजेंद्र देवांगन पिता चंद्रशेखर देवांगन जो कि अर्जुन्दा के वार्ड-11 में रहता हूं, मेरी पत्नी राकेश्वरी देवांगन जो कि आए दिन मुझसे वाद विवाद करती है, और बच्चों को छोड़कर बार बार मायके चली जाती है, और वह ईसाई धर्म को अपना चुकी है, जिसको लेकर मुझे आपत्ति है, जिसकी सूचना दे रहा हूं, जिसपर उचित कार्यवाही की जाए.” वहीं युवक गजेंद्र ने आत्महत्या करने से पहले कमरे की दीवार में प्रकाश देवांगन पिता कन्हैय्या देवांगन द्वारा उससे पैसे लेने और पैसे वापस नही करने तथा पत्नी, सास-ससुर और साले के द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |