सपा सांसद बर्क के खिलाफ एक और एक्शन, सड़क से लगी सीढ़ियों को हटाया गया

संभल के सांसद जिया उर रहमान बर्क के खिलाफ एक और कार्रवाई की गई है. मकान के सामने सड़क से लगी सीढ़ियों को हटाया गया. अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगर पालिका की तरफ से ये कार्रवाई की गई है. डीएम के आदेश पर संभल में ‘अतिक्रमण हटाओ’ अभियान चलाया जा रहा है. संभल से सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क पर बिजली चोरी का आरोप है. बिजली विभाग ने बर्क पर 1 करोड़ 91 लाख का जुर्माना लगाया है. बिजली विभाग ने FIR दर्ज करवाई है. सांसद के घर की बिजली भी आज काट दी गई है.

संभल सांसद पर बिजली चोरी का आरोप

बिजली विभाग की टीम भारी सुरक्षा बलों के साथ एमपी जियाउर रहमान बर्क के घर पर पहुंची थी. बिजली विभाग की टीम को जांच में मीटर में खराबी मिली है. बिजली विभाग ने मीटर रीडिंग और वहां पर तथ्यों के हिसाब से बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करते हुए जुर्माना तय किया है. विभाग ने एक करोड़ 91 लाख का जुर्माना लगाया है. बिजली चेकिंग के दौरान उनके पिता पर बिजली कर्मचारियों को धमकाने का आरोप है. सरकारी काम में बाधा डालने को लेकर उनके पिता के खिलाफ भी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है.

बर्क के घर पर कुल 16.5 किलोवाट लोड दर्ज

बिजली विभाग के सीनियर इंजीनियर डीके गुप्ता ने गुरुवार को बताया था कि बर्क के घर पर कुल 16.5 किलोवाट लोड दर्ज किया गया. 2 किलोवाट के दो कनेक्शन थे. एक जिया उर रहमान बर्क के नाम पर और दूसरा उनके दादा के नाम पर. जिया उर रहमान बर्क के खिलाफ बिजली चोरी को लेकर एफआईआर दर्ज की जा रही है. मीटर की एमआरआई भी कराई गई है.

बिजली विभाग सबसे भ्रष्ट है- बर्क के पिता

बर्क के पिता ने प्रशासन पर बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बिजली विभाग सबसे भ्रष्ट है. वसूली का काम करता है. माहौल बिगाड़ने की साजिश हो रही है. ये कुछ करवा के मानेंगे. घर में सोलर पैनल लगा है. जनरेटर भी है. सरकारी बिजली की खपत नहीं होती इसलिए मीटर में जीरो रीडिंग आए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Ranchi Mela Accident: रांची में भीषण सड़क हादसा, मेले में घुसी तेज रफ्तार कार; 2 की मौत, 12 घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     Sambhal Namaz Controversy: नमाजियों की संख्या पर रोक बर्दाश्त नहीं, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने संभल प्रशासन को लताड़ा; कहा- ‘कानून का राज लागू करना आपका काम’     |     Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के आसार, यूपी-हरियाणा समेत इन 10 राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट; जानें ताजा अपडेट     |     Aurangabad News: औरंगाबाद में बड़ा हादसा, शादी समारोह में छत गिरने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     मधेपुरा में ‘घर’ के अंदर चल रही थी पिस्टल बनाने की फैक्ट्री! छापेमारी में पुलिस के उड़े होश; भारी मात्रा में अधबने हथियार और मशीनें बरामद     |     बिलासपुर में सनसनी: बकरियां चराने गए चरवाहे की बेरहमी से हत्या, खेत में खून से लथपथ मिली लाश; इलाके में फैला खौफ     |     भाड़ में जाए सिलेंडर! इस गांव ने LPG की किल्लत के बीच ढूंढ लिया ‘देसी जुगाड़’; गोबर गैस से जल रहे चूल्हे, महीने भर की बचत जान रह जाएंगे दंग     |     अयोध्या राम मंदिर में बदल गए दर्शन के नियम! चैत्र नवरात्रि पर आरती के समय में बदलाव; मंदिर में इन चीजों के प्रवेश पर लगी पूरी रोक     |     Uri Encounter: जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सीमा पार से घुस रहे आतंकी को मारा गिराया; सर्च ऑपरेशन जारी     |     आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |