सतना में तेज रफ्तार बस ने 9 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में आने वाले नागौद थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बस ने मंगलवार को 9 साल की बच्ची को कुचल दिया, आपको बता दें कि इस हादसे में बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना नागौद थाना क्षेत्र की है। यहां पर वीरपुर गांव में एक सवारी बस ने मासूम बच्ची को कुचल दिया।

बच्ची का नाम मंजू चौधरी था और वह वीरपुर प्राथमिक स्कूल के कक्षा चार की छात्रा थी, इस हादसे के समय स्कूल से लौटकर अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी। सतना से बीरपुर होते हुए पन्ना जिले में जा रही बस ने उसे कुचल दिया, बस का स्टॉपेज गांव में पड़ता है। गांव के बीच से होकर गुजरते समय बस की रफ्तार तेज थी पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |