सिंगरौली में पत्नी के सामने पति को उतार दिया गया मौत के घाट

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में गढ़वा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता के सामने उसके पति को मौत के घाट उतार दिया गया, आपको बता दें की घटना मंगलवार रात की है और मृतक की शादी 6 महीने पहले ही हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार रामरक्षा नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी बिंदु को मायके से घर बाइक पर ले जा रहा था ,रास्ते में बिंदु ने कहा कि उसे शौच जाना है, जिसके बाद रामरक्षा ने बाइक को रोक दिया पत्नी शौच के लिए चली गई।

इस बीच कुछ लोग आए और उन्होंने राम रक्षा के साथ मारपीट शुरू कर दी। पति की आवाज सुनकर पत्नी वहां पहुंची बदमाशों ने हथियार से पत्नी के सामने ही रामरक्षा की हत्या कर दी। अभी पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस को शक इस बात का है की कहीं इस हत्या की साजिश में उसकी पत्नी भी शामिल तो नहीं है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |