कलेक्टर श्री आशीष सिंह की संवेदनशील पहल से सचिन की जिन्दगी में आई नई रोशनी. जनसुनवाई में आभार व्यक्त करने पहुँचा सचिन- अपने हाथ से बना ग्रीटिंग कार्ड किया भेंट.

जनसुनवाई सम्पन्न.

इंदौर जिले में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए हर मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। जनसुनवाई में कलेक्टर श्री आशीष सिंह सहित अन्य अधिकारी नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुनकर उनका संवेदनशील होकर त्वरित निराकरण कर रहें हैं। जनसुनवाई के सार्थक परिणाम दिखाई भी दे रहे है। आज भी जनसुनवाई में ऐसा ही एक उदाहरण देखने को मिला, जब एक अनाथ बालक जनसुनवाई से अपनी समस्या को त्वरित निराकरण होने से कलेक्टर श्री आशीष सिंह का आभार व्यक्त करने पहुँचा। इस बालक ने अपने हाथ से बना ग्रीटिंग कार्ड कलेक्टर को भेंट किया और आभार प्रकट किया। इस बालक के जीवन में नई रोशनी आई है।
लगभग 15 वर्षीय बालक सचिन ने बताया कि मैं बचपन से ही अनाथ हूं। कलेक्टर श्री आशीष सिंह के प्रयास से मैंने अपने जीवन में एक नई रोशनी पाई है। यूपी के सोजाबाद जिले के कंथरी गांव का रहने वाला सचिन 14 वर्ष की उम्र में ग्वालियर होते हुए इंदौर आया था। इंदौर में आश्रम में रहकर सचिन ने अपना जीवन बनाने की कोशिश की। मैं शुरूआत से ही बोलने और सुनने में असमर्थ था। मई 2024 से संस्था प्रवेश द्वारा संचालित भिक्षुक पुनर्वास केंद्र में रह रहा है। सचिन को टीवी की बीमारी थी और स्पाइनल में पस भी था, लेकिन अरबिंदो हॉस्पिटल में उसका लंबा इलाज चला। बीमारी के कारण सचिन बहुत निराश एवं बुझा-बुझा सा रहता था, परन्तु पूर्ण रूप से ठीक हो जाने के पश्चात इसकी काउंसलिंग की गई। इलाज के दौरान ही पता चला कि यदि उसे कान की मशीन लगाई जाए तो वह सुन सकता है और स्पीच थेरेपी के माध्यम से थोड़ा बोल भी सकेगा।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह से यह बालक नवम्बर माह में जनसुनवाई में मिला। उसने अपनी समस्या बताई। कलेक्टर ने तुरंत ही मशीन लगवाने के निर्देश दिए। उनके प्रयासों से सचिन को कान की मशीन लग गई है। आज सचिन सुन सकता है, बोल भी सकता है और वह बहुत खुश है। उसने कलेक्टर श्री आशीष सिंह का धन्यवाद करने की इच्छा जाहिर की तो संस्था प्रवेश से राहुल बोरडिया उन्हें आज जनसुनवाई में लेकर आये। जहां सचिन ने अपने हाथों से बनाया हुआ ग्रीटिंग कार्ड, गुलाब का फूल एवं अपने हाथ की बनी ड्राइंग भेंट कर कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया। सचिन अब अपने जीवन व भविष्य के प्रति बहुत आशान्वित है। वह खाली समय में ड्राइंग बनाना, हैंडीक्राफ्ट आइटम आदि सीखता है। साथ ही भिक्षुक पुनर्वास केंद्र के हितग्राहियों को बड़े स्नेह से भोजन भी परोसता है। कलेक्टर ने सचिन को उसके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
कलेक्टर कार्यालय में आज सम्पन्न हुई जनसुनवाई में श्री आशीष सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने संवेदनशील होकर नागरिकों की समस्याओं को सुना और निराकरण किया। जरूरतमंदों को इलाज, शिक्षा और रोजगार के ‍लिए मदद दी गई। निराकरण से शेष रहे आवेदनों को निराकृत करने के लिए समय-सीमा तय की गई। जनसुनवाई में आये आवेदन सीएम हेल्पलाइन में दर्ज किये जाएंगे। निराकरण की प्रति सप्ताह कलेक्टर द्वारा समीक्षा भी की जाएगी। जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक आवेदन के निराकरण का फॉलोअप ‍किया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर आवेदन में निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित हो। सकारात्मक निराकरण हो। आवेदनों के निराकरण की समीक्षा के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि वे प्रत्येक आवेदन को सीएम हेल्पलाइन में दर्ज करें। जनसुनवाई में आज भी अधिकांश आवेदन प्लॉट, संपत्ति विवाद, पारिवारिक विवाद आदि के प्राप्त हुए।

#JansamparkMP
#indore
#इंदौर
#MadhyaPradesh
#jansumwai
CM Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |