शाजापुर में आपदा प्रबंधन के अंतर्गत भूकम्प मॉक ड्रील का अभ्यास

——-
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री ऋजु बाफना के मार्गदर्शन में तथा जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संतोष सिंह टैगोर की अध्यक्षता में एनडीआरएफ 11 वांहिनी भोपाल एवं एसडीईआरएफ/होमगार्ड के सामुहिक सौजन्य से आपदा प्रबंधन अंतर्गत भूकम्प मॉक ड्रील का अभ्यास शाजापुर नगर पालिका परिसर में किया गया।

मॉक ड्रील में भूकम्प के समय होने वाली दुर्घटनाओं में कोलेप्स स्ट्रक्चर बिल्डिंग में फंसे विक्टीम को कांक्रीट कटर से काटकर विक्टीम लोकेशन केमरे की मदद से आईडेन्टीफाई कर कैसे सुरक्षित बाहर निकाला जाये, इसका भी डेमोस्ट्रेशन विद्यार्थियों की सहभागिता से किया गया। हाईराईज बिल्डिंग से रोप रेस्क्यू मेथड से कैसे सुरक्षित निकाला जाये तथा रोड़ सेफ्टी के समय घायल होने पर फस्टएड की विभिन्न प्रकार की बेंडेज पटटीयां स्टेªचर लेसिंग, विक्टीम केरी मेथड से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। इसका जीवित उदहारण एनडीईआरएफ एवं एसडीईआरएफ जवानों द्वारा सरपंच, ग्राम सचिव, पटवारी एवं नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग, लोकनिर्माण विभाग एवं एनसीसी के छात्र की उपस्थिति में किया गया।

उक्त मॉक ड्रिल जिला प्रशासन के संयुक्त कलेक्टर श्री सत्येन्द्र प्रताप सिहं, डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलधर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी डॉ. मधु सक्सेना, तहसीलदार श्रीमती मधु नायक, नायब तहसीलदार, एनसीसी प्रभारी श्री माखनलाल, जिला मीडिया के पदाधिकारी एवं पत्रकारबन्धु एवं स्थानीय गणमान्य नागरीकों की उपस्थिति की गई।

यह कार्यक्रम एनडीआरएफ के सहायक कमाण्डेन्ट श्री सिकन्दर एवं होमगार्ड कमाण्डेन्ट श्री विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में एनडीआरएफ एवं एसडीईआरएफ टीम के द्वारा किया गया। इस अवसर पर एनडीआरएफ कम्पनी कमाण्डर श्री सत्यजीत सिंह, होमगार्ड प्लाटून कमाण्डर श्री कमलेश सिंह हाड़ा, एएसआई जीवन सिंह एवं सदस्य शामिल रहे।

#mockdrill
#Earthquake
#MadhyaPradesh
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |