मां की सेवा नहीं करना चाहते थे बेटे, गला दबाकर उतार दिया मौत के घाट

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में दो बेटों ने मिलकर अपनी मां की हत्या कर दी। दोनों आरोपी मां को अपने साथ नहीं रखना चाहते थे और उनकी सेवा करना नहीं चाहते थे इसलिए दोनों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है। दोनों मां के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे तभी पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद वृद्ध महिला का पोस्टमार्टम कराया तब इस पूरे मामले का खुलासा हो गया। यह घटना ग्वालियर के राय कॉलोनी की है ,यहां पर रहने वाली 88 साल की वृद्ध महिला कमला कोष्ठा अपने दो बेटों डालचंद कोष्ठा और पप्पू उर्फ प्रेमनारायण कोष्ठा के साथ रहती थी।

आपको बता दें कि 9 दिसंबर को महिला की मौत हो गई थी जिसके बाद दोनों बेटे अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। लेकिन पड़ोसियों को कुछ शंका हुई तो पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस अंतिम संस्कार होने से पहले ही मौके पर पहुंची गई और मर्ग कायम कर शव को अपनी निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है।

जिसके बाद पुलिस ने दोनों बेटों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की तो पता चला कि दोनों ही बेटे अपनी वृद्ध मां को अपने साथ रखना नहीं चाहते थे उनकी सेवा करना नहीं चाहते थे और इसी बात को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है, इसलिए दोनों भाइयों ने पहले शराब पी और शराब के नशे में मां को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी बेटे डालचंद कोष्ठा और पप्पू उर्फ प्रेमनारायण कोष्ठा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |