अपराध में दिल्ली नंबर वन, केजरीवाल ने जाहिर की चिंता, गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है. उन्होंने इस चिट्ठी में दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था के बारे में लिखा है. केजरीवाल ने राजधानी दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर अमित शाह से मिलकर चर्चा करने का समय मांगा है. उन्होंने पत्र में लिखा कि कानून व्यवस्था आम आदमी पार्टी के अधीन है, लेकिन हमें इससे जुड़े मसलों पर गृह मंत्री से भी चर्चा करनी है.

उन्होंने कहा कि दिल्ली को अब अपराध की राजधानी के नाम से जाना जा रहा है. भारत के 19 मेट्रो शहरों में दिल्ली महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध सबसे ज्यादा है. ऐसे में देश में पहले नंबर पर है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हत्या के मामलों में भी दिल्ली फर्स्ट रैंक पर है. दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में आए दिन हत्या और लूटपाट की घटनाएं आम हो गई है. दिल्ली में जबरन वसूली वाले गैंग सक्रिय हो गए हैं.

स्कूल और एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में एयरपोर्ट और स्कूल को लगातार बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है. ड्रग्स से जुड़े अपराधों में 350% की बढ़ोतरी हुई है. पूरी दिल्ली के लोगों का सुरक्षित रहना बहुत जरूरी है. मैं उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं. दिल्ली अब देश विदेश में अपराध की राजधानी के रूप में पहचानी जा रही है. दिल्ली के स्कूल को बम से उड़ाने का एक और ईमेल सामने आया है.

Letter

सीएम केजरीवाल का गृह मंत्री को पत्र

Letter

आरके पुरम डीपीएस स्कूल को बम से उड़ाने का ईमेल मिलने के बाद अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने इसकी सूचना दी. स्कूल में बम होने की सूचना मिलने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा. पिछले एक हफ्ते में दिल्ली के स्कूल को बम से उड़ाने की ये दूसरी बार धमकी मिली है. ईमेल के जरिए दिल्ली के स्कूल को बम से उड़ाने की कुल तीन बार धमकी मिल चुकी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |