दिल्ली आने पर अड़े किसान, पुलिस ने रोकने के लिए किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

शंभू बॉर्डर पर किसान पिछले कई महीनों से डटे हुए हैं, वे अपनी कुछ मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. इस बीच एक बार फिर किसानों ने आज (शनिवार) दिल्ली कूच करने की कोशिश की. किसानों के आगे बढ़ते ही पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. इसके अलावा आंसू गैस के गोले छोड़े गए. किसानों के दिल्ली कूच से पहले ही शंभू बॉर्डर और उसके आसपास के 12 गांवों की इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी.

किसान आगे जाने के लिए रास्ता मांग रहे हैं, वहीं पुलिस का कहना है कि किसान दिल्ली जाने की अनुमति दिखाएं और आगे जाएं. शंभू बॉर्डर से आज 101 किसानों का जत्था दिल्ली की ओर दोपहर 12 बजे रवाना हुआ था. किसान इसके पहले भी दो बार दिल्ली कूच की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन दोनों बार हरियाणा पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया था.

किसान नेता सरवन सिंह पढेर ने कहा कि आंदोलन को चलते हुए 306 दिन और जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन को 18 दिन हो गए हैं. जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत लगातार बिगड़ रही है.

डिजिटल इमरजेंसी लगाने की तैयारी में सरकार- पढेर

शंभू बार्डर और उसके आसपास के इलाकों में इंटरनेट बंद होने पर पढेर ने कहा कि सरकार हम पर डिजिटल इमरजेंसी लगाने की तैयारी कर रही है. हमारे सोशल मीडिया पेजों पर एक्शन लिया जा रहा है. हमारी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है.

उन्होंने कहा कि हमारा जत्था जो दिल्ली के लिए आगे बढ़ता है, उस पर जो हरियाणा पुलिस की तरफ से हर बार कार्रवाई की जाती है. किसानों पर हमला किया जाता है, इनसे सरकार बेनकाब हो रही है. हमारा संदेश देश के हर गांव तक पहुंच रहा है. इसी वजह से हिली हुई सरकार हमारे खिलाफ ऐसे कदम उठा रही है.

सुप्रीम कोर्ट ने सही बात की- पढेर

किसान नेता पढेर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अच्छी बात कही है कि सरकार हमसे सीधी बातचीत करें. किसानों पर बल प्रयोग ना करें. हम सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों पर दोनों फोरमों पर चर्चा करके बयान देंगे, लेकिन देखना होगा सरकार इन टिप्पणियों पर क्या करती है.

सुप्रीम कोर्ट किसानों पर रोक लगाने पर कर चुका इंकार

सुप्रीम कोर्ट में कल किसान आंदोलन को लेकर सुनवाई की गई थी. जिसमें किसान आंदोलन को खत्म कराने की मांग की गई थी. जिस पर कोर्ट ने कहा कि हम कोई ऐसा आदेश नहीं देने वाले जिससे किसानों का आंदोलन प्रभावित हो. वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |