टांगें तोड़ना जानता हूं… इंदौर शहर काजी की नशा तस्करों को बड़ी चेतावनी

इंदौर : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नशे के विरोध में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से रहवासियों ने शिकायत की थी उसके बाद नशे क सौदागरों के खिलाफ कार्रवाही शुरू हुई थी जिसके बाद लगातार पुलिस तस्करों को पकड़ रही है और अभी तक करोड़ों रुपए की ड्रग्स बरामद कर चुकी है। इसी बीच इंदौर के शहर काजी का नशे के सौदागरों को चेतावनी देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह उनको खुली चुनौती देते नजर आ रहे हैं। साथ में रहवासियों से अपील भी कर रहे हैं कि मुझे बताओ आपका नाम सामने नहीं दूंगा।

दरअसल इंदौर शहर के काजी इशरत अली ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ बड़ा बयान देते हुए उन्हें खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा कि शहर के कई इलाकों में खुलेआम नशे का कारोबार हो रहा है और इसकी जानकारी देने वाले लोगों को धमकियां दी जाती हैं। इशरत अली ने खजराना में एक कार्यक्रम के दौरान नशे के कारोबारियों को चेतावनी दी और कहा कि अगर कोई मुझे नशे बेचने वालों की जानकारी देगा, तो मैं उनके खिलाफ कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटूंगा। मैं नशा बेचने वालों के टांगें तोड़ना जानता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे अपराधियों को समाज से सख्ती से निपटा जाएगा और उनका ये बयान लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

काजी का यह बयान नशा बेचने वाले के लिए एक सख्त संदेश के रूप में सामने आया है, जो नशे के कारोबार और इसके खिलाफ है। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के भी मंशा कारोबार में उतरने पर भी चिंता जताई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |