कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज ग्राम झोंकर, हनोती, लालुपुरा, पलसावदसोन, जहानपुर, बर्डियासोन, बेरछी एवं बेरछा तथा मक्सी का भ्रमण कर विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया

शतप्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराएं – कलेक्टर सुश्री बाफना

➡️ ग्रामों का भ्रमण कर राजस्व महाअभियान के तहत संचालित गतिविधियों की कलेक्टर ने समीक्षा की
//शाजापुर//

हनोती, लालुपुरा, पलसावदसोन, बर्डियासोन एवं बेरछा में कलेक्टर सुश्री बाफना ने राजस्व महाअभियान 3.0 के तहत संचालित गतिविधियों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने नायब तहसीलदार एवं पटवारी को निर्देश दिये कि अभियान के दौरान शतप्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से करवाएं। साथ ही किसानों के भू-अभिलेख को आधार एवं समग्र से लिंक कराएं और बटवारा कर नक्शा तरमीम करें। ग्रामों में मुनादी कराकर किसानों को बताएं कि फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर ही अब पीएम किसान कल्याण की राशि किसानों को प्राप्त होगी। अत: सभी किसान फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से कराएं। ग्राम लालुपुरा में किसानों ने रास्ते एवं जमीन के विवाद के निराकरण का अनुरोध किया। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी को कर्रवाई करने के निर्देश दिये। इन ग्रामों में कलेक्टर ने 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने की स्थिति की समीक्षा कर शतप्रतिशत बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिये। साथ ही कलेक्टर ने सरपंचों एवं ग्रामीणजनों से ग्रामों की पेयजल की स्थिति एवं अन्य समस्याओं की जानकारी भी ली।
———
पुरानी सामग्री का निपटान करें
——–
कलेक्टर सुश्री बाफना ने मक्सी के कन्या सीनियर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान जिला संयोजक श्रीमती मीना मण्डलोई को छात्रावासों में रखी पुरानी सामग्री का नियमानुसार निपटान करने के निर्देश दिये। साथ ही कलेक्टर ने इस छात्रावास में बने कव्हर्ड बॉक्स अन्य छात्रावासों में भी बनाने के लिए कहा। छात्रावास के खराब फर्नीचर की मरम्मत कराने और विद्युत की समस्या का समाधान करने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिये।
———
सोयाबीन उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण
———
भ्रमण के दौरान कलेक्टर सुश्री बाफना ने मक्सी एवं शाजापुर के सोयाबीन उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समिति प्रबंधकों को सोयाबीन का भुगतान किसानों को करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि भुगतान में सावधानी बरतें, किसानों का भुगतान असफल नहीं हो। मक्सी के खरीदी केन्द्र केन्द्रीय वेयर हाउस में 7896 क्विंटल एवं शाजापुर के खरीदी केन्द्र मॉ पिताम्बरा में 6842 क्विंटल सोयाबीन की खरीदी अब तक हुई है।
——-
शिक्षिका के निलम्बन के लिए नोटिस देने के निर्देश
——–
झोंकर के शासकीय बालक प्राथमिक विद्यालय में एफएलएन गतिविधियों के निरीक्षण के दौरान कक्षा 1 एवं 2 के बच्चों में शैक्षणिक गुणवत्ता की कमी एवं शिक्षिका द्वारा बच्चों में गुणवत्ता बढ़ाने के प्रयास नहीं करने को देखते हुए कलेक्टर ने यहां पदस्थ शिक्षिका श्रीमती सुभा श्रीवास्तव के निलम्बन के लिए नोटिस देने के निर्देश दिये।

कक्षा 3 की एफएलएन गतिविधियों का कलेक्टर ने निरीक्षण किया। यहां कलेक्टर ने बच्चों से कहानियों की किताबें पढ़वाई एवं जोड़-घटाना कराया।
——–
किताब घर जंक्शन में प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित किताबों की संख्या बढ़ाएं
——-
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने ग्राम झोंकर के किताब घर जंक्शन के निरीक्षण के दौरान यहां अध्ययन करने आए युवाओं की किताबों की संख्या बढ़ाने के अनुरोध को देखते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये।

यहां अध्ययन करने आए युवाओं ने बताया कि किताब घर जंक्शन से उन्हें अच्छा फायदा हो रहा है। पहले वे उज्जैन या अन्य स्थानों पर अध्यापन करने जाते थे। अब उनके ग्राम में ही सुविधा होने से उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ता, इससे उन्हें आने-जाने के व्यय से राहत मिली है।
——–
गौशाला का संचालन स्वसहायता समूह को सौंपे
——–
ग्राम हनोती की गौशाला के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सुश्री बाफना ने सरपंच को निर्देश दिये कि वे गौशाला के संचालन का कार्य स्वसहायता समूह को दें। कलेक्टर ने यहां तालाब बनाने की साईट तय करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने नर्मदा-लिंक परियोजना के लिए बन रहे लखुन्दर जलाशय पर बन रहे इंटेकवेल, जहानपुर में निर्माणाधीन डब्ल्यूडीपी तथा ग्राम बेरछी में निर्माणाधीन एमबीआर का निरीक्षण कलेक्टर ने किया।

भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री विजय सिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले सहित क्षेत्रीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

#MadhyaPradesh
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |